फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thug Life: दुलकर सलमान-जयम रवि के बाहर होने के बाद 'ठग लाइफ' में हुई इस अभिनेता की एंट्री! निभाएंगे यह भूमिका

Tue, 26 Mar 2024 10:54 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 26 Mar 2024 10:54 AM IST
विज्ञापन
actor simbu joins Mani Ratnam kamal haasan film thug life after Dulquer Salmaan Jayam Ravi left movie reports
ठग लाइफ - फोटो : social media

'ठग लाइफ' बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के जरिए कमल हासन और मणिरत्नम साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में कमल के साथ नजर आएंगी। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दुलकर सलमान के फिल्म से हटने के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसके बाद खबर आई कि जयम रवि भी इस परियोजना से दूर चले गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दुलकर के पीछे हटने के बाद जयम उसी भूमिका को निभाने वाले थे। वहीं दोनों अभिनेताओं के पीछे हटने की खबर के बीच अब एक नई खबर सामने आई है। फिल्म में नए अभिनेता की एंट्री हुई है।

actor simbu joins Mani Ratnam kamal haasan film thug life after Dulquer Salmaan Jayam Ravi left movie reports
सिम्बू - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, दुलकर सलमान और जयम रवि के इस फिल्म से पीछे हटने के बाद अब निर्माता दोनों अभिनेताओं की जगह किसी और अभिनेताओं को कास्ट करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अब एक नई अफवाह फैल रही है कि एसटीआर उर्फ सिम्बु को इस भूमिका में लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता सिम्बू अप्रैल में सेट पर शामिल होंगे।
Taapsee Pannu: शादी की खबरों के बीच तापसी की इस तस्वीर से मची हलचल, मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं एक्ट्रेस!

actor simbu joins Mani Ratnam kamal haasan film thug life after Dulquer Salmaan Jayam Ravi left movie reports
जयम रवि, ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

अपडेट के अनुसार, सिम्बु से निर्माता 'ठग लाइफ' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वे दुलकर सलमान या जयम रवि का रिप्लेसमेंट है या नहीं। बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार, 'ठग लाइफ' का पहला शेड्यूल 30 जनवरी को खत्म हो चुका है, जिसमें कमल हासन, जोजू जॉर्ज और अभिरामी ने हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स को शूट किया।
Lokesh Kanagaraj: इस दिन से शुरू होगी 'थलाइवर 171' की शूटिंग, लोकेश कनगराज ने 'कैथी 2' पर भी दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
actor simbu joins Mani Ratnam kamal haasan film thug life after Dulquer Salmaan Jayam Ravi left movie reports
ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन फिलहाल काम से छुट्टी पर हैं, क्योंकि वे आगामी लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के लिए प्रचार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी राजनीतिक कर्तव्यों को पूरा करने के बाद वे फिल्म पर काम फिर से शुरू करेंगे। हाल ही में कमल हासन ने बताया था कि मणिरत्नम की 'ठग लाइफ' की शूटिंग चुनाव अभियान चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद दोबारा शुरू होगी।
Aashram Season 4: इस साल रिलीज होगी बॉबी देओल की 'आश्रम 4'! चंदन रॉय ने खुलासा करते हुए दिया संकेत

विज्ञापन
actor simbu joins Mani Ratnam kamal haasan film thug life after Dulquer Salmaan Jayam Ravi left movie reports
ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो 'ठग लाइफ' में कमल हासन, जोजू जॉर्ज और अभिरामी के अलावा तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जयम रवि नास्सर, गौतम कार्तिक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जाइंट मूवीज इस हाई वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने तैयार किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
Kareena Kapoor: मस्ती के मूड में दिखीं 'क्रू' स्टार करीना कपूर, तंजानिया में बेटों संग छुट्टियां मनाती आईं नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed