फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taapsee Pannu: शादी की खबरों के बीच तापसी की इस तस्वीर से मची हलचल, मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं एक्ट्रेस!

Tue, 26 Mar 2024 10:22 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 26 Mar 2024 10:22 AM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu Holi 2024 pictures With Mathias Boe goes viral actress was seen wearing sindoor
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू बॉलीवुड और साउथ की एक नामी अभिनेत्री हैं। वह अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। जब भी किसी बात पर अपनी राय रखनी हो, तो वह जरा भी हिचकती नहीं, न ही दूसरों की बातों से प्रभावित होती हैं। अब हाल ही में, खबर आई थी कि अभिनेत्री ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से शादी कर ली है। हालांकि, इन खबरों के बीच तापसी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं।

Taapsee Pannu Holi 2024 pictures With Mathias Boe goes viral actress was seen wearing sindoor
मैथियास बो-तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले काफी दिनों से खबर आ रही है कि अभिनेत्री तापसी पन्नू और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो ने 23 मार्च को उदयपुर में शादी रचा ली है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में तापसी और माथियास ने केवल अपने सबसे करीबी लोगों को ही बुलाया था। वहीं कहा जा रहा है कि उनकी ये शादी सिख और क्रिश्चियन दोनों परंपराओं से हुई है। इन सब के बीच अब तापसी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो इन अफवाहों की पुष्टि करती नजर आ रही है।

Taapsee Pannu Holi 2024 pictures With Mathias Boe goes viral actress was seen wearing sindoor
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 तापसी पन्नू के एक करीबी दोस्त ने 25 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में उनके अलावा तापसी, मैथियास बो और कुछ अन्य दोस्त भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में तापसी की मांग में सिंदूर लगा दिख रहा है। हालांकि, कई लोगों का कहना है कि यह केवल होली का रंग है और एक-दूसरे को रंग लगाते वक्त ऐसा हो गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu Holi 2024 pictures With Mathias Boe goes viral actress was seen wearing sindoor
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम

तापसी की इन तस्वीरों पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने कहा, 'यह तापसी की मांग कौन भर गया?' दूसरे यूजर ने कहा, 'तापसी मैम की शादी हो गई, हमें आज पता लगा।' एक और यूजर ने लिखा, 'न इनकी शादी का पता लगता और न इनके तलाक का।'

विज्ञापन
Taapsee Pannu Holi 2024 pictures With Mathias Boe goes viral actress was seen wearing sindoor
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 मालूम हो कि तापसी पन्नू और मैथियास बो पहली बार 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग के उद्घाटन समारोह में एक-दूसरे से मिले थे। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी के पास 'फिर आई हसीन दिलरुबा', 'वो लड़की है कहां' और 'खेल खेल में' हैं।

Aashram Season 4: इस साल रिलीज होगी बॉबी देओल की 'आश्रम 4'! चंदन रॉय ने खुलासा करते हुए दिया संकेत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed