फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lokesh Kanagaraj: इस दिन से शुरू होगी 'थलाइवर 171' की शूटिंग, लोकेश कनगराज ने 'कैथी 2' पर भी दिया बड़ा अपडेट

Tue, 26 Mar 2024 10:03 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 26 Mar 2024 10:03 AM IST
विज्ञापन
Lokesh Kanagaraj reveals Rajinikanth Thalaivar 171 shooting start in june karthi kaithi 2 go on floor after it
लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज को हाल ही में श्रुति हासन के साथ संगीत वीडियो इनिमेल के लॉन्च के बाद देखा गया था। यह गीत कमल हासन ने लिखा है, जिसमें श्रुति और लोकेश मुख्य भूमिका में हैं। वहीं अब लोकेश ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करते हुए बड़ा अपडेट साझा किया। लोकेश के अगले प्रोजेक्ट का नाम अस्थाई रूप से थलाइवर 171 है, जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैथी 2 के बारे में भी बड़ा खुलासा किया।

Lokesh Kanagaraj reveals Rajinikanth Thalaivar 171 shooting start in june karthi kaithi 2 go on floor after it
रजनीकांत, लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक ने 'थलाइवर 171' के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन में है। इसकी शूटिंग शुरू होने में लगभग चार से पांच महीने लगेंगे। शायद फिल्म की शूटिंग इस साल जून से शुरू हो सकती है। थलाइवर 171 के बारे में बात करते हुए लोकेश कनगराज ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म पर लगभग एक से डेढ़ साल का समय लगेगा, जिससे यह उनकी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक बन जाएगी।
Aashram Season 4: इस साल रिलीज होगी बॉबी देओल की 'आश्रम 4'! चंदन रॉय ने खुलासा करते हुए दिया संकेत

Lokesh Kanagaraj reveals Rajinikanth Thalaivar 171 shooting start in june karthi kaithi 2 go on floor after it
कैथी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा उन्होंने यह भी खुलासा किया कि थलाइवर 171 के पूरा होने के एक महीने बाद वे कार्ति की मुख्य भूमिका वाली 'कैथी 2' की शूटिंग शुरू करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि थलाइवर 171 के बारे में कोई भी आधिकारिक अपडेट तभी सामने आएगा, जब टीजे ज्ञानवेल के साथ रजनीकांत की वर्तमान फिल्म रिलीज होगी।
Kareena Kapoor: मस्ती के मूड में दिखीं 'क्रू' स्टार करीना कपूर, तंजानिया में बेटों संग छुट्टियां मनाती आईं नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Lokesh Kanagaraj reveals Rajinikanth Thalaivar 171 shooting start in june karthi kaithi 2 go on floor after it
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें रजनीकांत की फिल्मों के बारे में तो अभिनेता अपनी अगली फिल्म 'वेट्टैयन' की शूटिंग कर रहे हैं। टीजे ज्ञानवेल इस प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, फहद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह और कई अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की फिलहाल भारत के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग चल रही है और कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें रजनीकांत एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। 'वेट्टैयन' और 'थलाइवर 171' के अलावा ऐसी भी अफवाह है कि रजनीकांत 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' के सीक्वल के लिए एक बार फिर निर्देशक नेल्सन के साथ हाथ मिलाएंगे।
Monday Box Office: धीमी चाल चल रही 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', जानें 'मडगांव एक्सप्रेस' समेत अन्य फिल्मों का हाल

विज्ञापन
Lokesh Kanagaraj reveals Rajinikanth Thalaivar 171 shooting start in june karthi kaithi 2 go on floor after it
लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें लोकेश कनगराज की आने वाली फिल्मों के बारे में तो उन्हें आखिरी बार 2023 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लियो' के लिए निर्देशक की कुर्सी पर देखा गया था, जिसमें दलपति विजय मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के जरिए लोकेश ने विजय के साथ दूसरी बार साथ काम किया था। इसके अलावा लोकेश से एलसीयू के लिए एक शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने की भी उम्मीद है।
Nawazuddin Siddiqui: आलिया सिद्दीकी ने लुटाया नवाजुद्दीन पर प्यार, क्या सब कुछ ठीक हो गया है दोनों के दरमियां!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed