Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actor Vijay Chandrasekhar celebrating his birthday today click here to know his net worth and career
{"_id":"6675303bc26b2ba79306359f","slug":"actor-vijay-chandrasekhar-celebrating-his-birthday-today-click-here-to-know-his-net-worth-and-career-2024-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay Birthday: कभी 500 रुपये से की थी शुरुआत, आज हैं करोड़ों के मालिक विजय, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vijay Birthday: कभी 500 रुपये से की थी शुरुआत, आज हैं करोड़ों के मालिक विजय, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार विजय चंद्रशेखर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ के इस सुपर स्टार के लाखों लोग दीवाने हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। 22 जून 1974 के दिन जन्मे विजय का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। आइए आज आपको उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं --
2 of 5
विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता विजय चंद्रशेखर ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई फिल्मों में बाल कलाकर के रूप में काम किया था। मुख्य अभिनेता के तौर विजय की पहली फिल्म 'नालया थीरपू' थी। इस फिल्म को उन्होंने 18 साल की उम्र में साइन किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। विजय ने साउथ सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया।
3 of 5
विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
विजय अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे फीस के मामले में रजनीकांत को भी पीछे छोड़ चुके हैं। विजय एक फिल्म के लिए 65 से 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं विजय की नेट वर्थ की बात करें तो वह 420 करोड़ रूपये के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
विजय एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी फिल्मों की बात करें तो वे 'राजविन परवैयिले', 'मिन्सरा कन्ना', 'बीस्ट', 'शाहजहां' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। वहीं विजय की आगामी फिल्म की बात करें तो वे आने वाले दिनों में फिल्म ‘GOAT’ यानी ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
विजय सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वे बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के संग भी नजर आ चुके हैं। विजय की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका दिल एक साधारण सी लड़की संगीता पर आया था जो उनकी बड़ी फैन थी। उन्होंने उसी लड़की से शादी की और आज विजय संगीता के साथ खुशहाल शादीशुदा जिदंगी जी रहे हैं। विजय दो प्यारे बच्चों के पिता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।