Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bigg Boss OTT 3 contestant Sai Ketan Rao left IT job for acting started with Short Films and worked in TV sho
{"_id":"66754c1b70de249b9c0379c7","slug":"bigg-boss-ott-3-contestant-sai-ketan-rao-left-it-job-for-acting-started-with-short-films-and-worked-in-tv-sho-2024-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sai Ketan Rao: 'बिग बॉस' ओटीटी 3 में नजर आएंगे साई केतन राव, अभिनय के लिए छोड़ दी थी अच्छी-खासी नौकरी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sai Ketan Rao: 'बिग बॉस' ओटीटी 3 में नजर आएंगे साई केतन राव, अभिनय के लिए छोड़ दी थी अच्छी-खासी नौकरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:38 AM IST
सार
'बिग बॉस' ओटीटी के तीसरे सीजन की जल्द ही शुरुआत होने वाली है। इस सीजन के प्रतिभागियों के नाम का खुलासा हो गया है। इनमें से ही एक प्रतिभागी हैं साई केतन राव, जो एक मशहूर टीवी सितारे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
साई केतन राव
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'बिग बॉस' ओटीटी 3 के प्रतिभागियों का खुलासा होना शुरु हो गया है। इस कड़ी में अगले प्रतिभागी हैं साई केतन राव। वह टीवी जगत के मशहूर अभिनेता हैं। उनकी जिंदगी का सफर भी अपने आप में काफी फिल्मी रहा है। वह आईटी कंपनी से निकल कर अभिनय की दुनिया में आए हैं। इसके अलावा वह सिर्फ अभिनेता नहीं बल्कि निर्माता और बॉक्सर भी हैं। आइए जानते हैं कैसे और कहां से शुरू हुआ 'बिग बॉस' ओटीटी 3 के इस प्रतिभागी का ये सफर।
अभिनय के लिए छोड़ी नौकरी
साई केतन राव का ताल्लुक महाराष्ट्र के लोनावाला से है। उनका जन्म यहीं के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। हालांकि, वह तेलांगना, हैदराबाद में जा कर बस गए। उनके पिता एक आर्किटेक्ट हैं और उनकी मां न्यूट्रिशनिस्ट हैं। साई ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक और फिर एमबीए किया। इसके बाद उन्होंने एक ऑस्ट्रेलियन कंपनी में नौकरी शुरु की, लेकिन बचपन से ही उन्हें अभिनय से लगाव था। इस वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ रामानायडू फिल्म स्कूल में दाखिला लिया। कोर्स पूरा करने के बाद उन्होंने शॉर्ट फिल्मों से शुरुआत की। अभी उनकी अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी है, जिसका नाम ऑरम मोशन पिक्चर्स है।
3 of 4
साइ केतन राव
- फोटो : इंस्टाग्राम
'मेंहदी है रचने वाली' से टीवी पर मिली पहचान
साइ केतन राव ने टीवी पर अग्नि साक्षी से डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें स्टारप्लस के शो 'मेंहदी है रचने वाली' में राघव राव के किरदार से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'चाशनी' और 'इमली' जैसे टीवी शो में भी काम किया। टीवी शोज के अलावा साई ने कुछ हिंदी और तेलुगु वेब सीरीज में भी काम किया है। उन्होंने 'थ्री हाफ बॉटल्स', 'लव स्टूडियो', 'लवली', 'अहम ब्रह्मास्मि', 'स्ट्रेंजर्स' आदि सीरीज में काम किया है।
Renukaswamy murder case: कर्नाटक पुलिस का खुलासा, दर्शन ने सबूत मिटाने के लिए दोस्त से लिए थे 40 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
साइ केतन राव
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्टेट लेवल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में ले चुके हैं हिस्सा
टीवी शो और वेब सीरीज के अलावा उन्होंने कुछ तेलुगु शॉर्ट मूवीज में भी काम किया है। उन्होंने सबसे पहले साल 2016 में तेलुगु शॉर्ट फिल्म 'डेविल इन डिसगाइज' में काम किया। इसके बाद वह तेलुगु फिल्म 'नेने राजू नेने मंत्री' में काम किया। इसके अलावा वह एक बॉक्सर भी हैं। साई स्टेट लेवल पर बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भी हिस्सा ले चुके हैं। अब वह 'बिग बॉस' ओटीटी 3 के साथ एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
पिछौड़ा चुनरी ओढ़ पहाड़ों पर घूमने निकलीं तापसी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।