फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 3: कौन हैं चॉल से लेकर ‘गली बॉय’ तक का सफर तय करने वाले रैपर नैजी? बिग बॉस के बने प्रतिभागी

Sat, 22 Jun 2024 12:38 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 22 Jun 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rapper naezy profile who is the contestant of Bigg Boss OTT 3 naved sheikh gully boy movie based on him
रैपर नैजी - फोटो : इंस्टाग्राम @ naezythebaa
‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ आज से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। शो के प्रशंसक काफी बेसब्री से इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे थे। इस बार शो में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स और यूट्यूबर्स का बोलबाला रहने वाला है। बिग बॉस के प्रतिभागियों में इस बार रैपर ‘नैजी’ का नाम भी शामिल है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ रैपर नैजी के जीवन पर ही आधारित है। रणवीर सिंह की इस फिल्म में नैजी ने रैप भी किया था। उनका रैप ‘मेरी गली में’ को काफी पसंद किया गया था। रैपर ‘नैजी’ के प्रशंसक उनकी बिग बॉस में एंट्री को लेकर काफी उत्साहित हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं रैपर ‘नैजी’?

 
Rapper naezy profile who is the contestant of Bigg Boss OTT 3 naved sheikh gully boy movie based on him
रैपर नैजी - फोटो : इंस्टाग्राम @ naezythebaa
कौन हैं रैपर ‘नैजी’?
नैजी का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में 10 अगस्त 1993 को मुंबई के कुर्ला में हुआ। उनका असली नाम नावेद शेख है। उनके पिता का नाम शाहिद रजा और मां का नाम फरहीन रजा है। नावेद का परिवार अमरावती से हैं, जहां अब उनके रिश्तेदार रहते हैं। वह मुंबई के कुर्ला के पड़ोस में स्थित राम बचन चॉल नामक गरीब मजदूर वर्ग के लिए बने मकान में पले-बढ़े। ‘नैजी’ की शुरुआती जिंदगी संघर्षों से भरी थी। वह हिप-हॉप और रैप करना चाहते थे, लेकिन इसके लिए उनके पिता राजी नहीं थे। अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
 
Rapper naezy profile who is the contestant of Bigg Boss OTT 3 naved sheikh gully boy movie based on him
रैपर नैजी - फोटो : इंस्टाग्राम @ naezythebaa
चॉल में बीता बचपन
नैजी का जन्म एक ‘लोअर मिडिल क्लास’ फैमिली में हुआ है। उनका बचपन एक चॉल में बीता, जो गरीब मजदूर वर्ग के लिए बनाया गया था। नैजी सिर्फ गरीबी से ही नहीं अपने परिवार से भी जूझ रहे थें। दरअसल, जब  उन्होंने रैपर बनने का फैसला किया तब उनके पिता इसके लिए बिल्कुल राजी नहीं थे। हालांकि, उन्होंने 13 साल की उम्र से ही रैप करना शुरु कर दिया था। शुरुआती दौर में उनके रैप को उस तरह से परिणाम नहीं मिल पा रहे थे जैसा वो चाहते थे। अंत में नैजी ने ‘आफत’ नाम से रैप बनाया, यह वो रैप था जो उनकी जिंदगी को बदलने वाला रैप बन गया। इसे यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया। इस पर 30 लाख व्यू मिले थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rapper naezy profile who is the contestant of Bigg Boss OTT 3 naved sheikh gully boy movie based on him
रैपर नैजी - फोटो : इंस्टाग्राम @ naezythebaa
बॉलीवुड के दिग्गज सितारों के साथ किया काम
नैजी ने साल 2015 में ‘हे ब्रो’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री मारी। उन्होंने इस फिल्म में ‘बिरजू’ गाने में  रैप किया था। इस म्यूजिक वीडियो में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, प्रभु देवा और गणेश आचार्य जैसे दिग्गज मौजूद थें। 
 
विज्ञापन
Rapper naezy profile who is the contestant of Bigg Boss OTT 3 naved sheikh gully boy movie based on him
रैपर नैजी - फोटो : इंस्टाग्राम @ naezythebaa
नैजी की जिंदगी पर बनी डाक्यूमेंट्री
रैपर नैजी तब सुर्खियों में आए जब उनकी जिंदगी पर डाक्यूमेंट्री बनी। उनके ऊपर ‘बॉम्बे 70’ नाम से डाक्यूमेंट्री बनी, यही वो डाक्यूमेंट्री थी जो उनकी जिंदगी में एक और उपलब्धि देने वाली थी। डाक्यूमेंट्री के जरिए जहां उन्हें और अधिक पहचान मिली वहीं उनके हाथ एक बड़ी फिल्म भी इसी के चलते लगी। दरअसल, इसकी कहानी जोया अख्तर को काफी पसंद आई और उन्होंने इस पर फिल्म बनाने की सोची। वह फिल्म थी ‘गली बॉय’, फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार इन्ही की जिंदगी से प्रेरित होकर गढ़ा गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed