ऐतिहासिक किरदारों को निभाने का मौका बहुत कम कलाकारों को मिलता है। इस तरह के रोल कलाकार के सामने कई तरह की चुनौतियां लेकर आते हैं। इसके लिए बहुत बारीक अभिनय की जरुरत होती है। पत्रलेखा, विक्की कौशल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी उन कलाकारों की सूची में शामिल हैं, जो परदे पर भारतीय इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण हस्तियों का रोल अदा कर चुके हैं।
Bollywood Celebs: ऐतिहासिक हस्तियों का रोल अदा कर चुके हैं ये कलाकार, परदे पर जीवंत हो उठा था किरदार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने 'ठाकरे' फिल्म में यह रोल किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले का किरदार जल्द ही परदे पर देखने को मिलेगा। अभिनेत्री पत्रलेखा ने 'फुले' फिल्म में उनका रोल अदा किया है। इसमें ज्योतिराव फुले का किरदार प्रतीक गांधी ने निभाया है। फिल्म की रिलीज को लेकर आधिकारिक एलान होना बाकी है।
विक्की कौशल
विक्की कौशल 'सैम बहादुर' फिल्म में मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार अदा कर चुके हैं। इस फिल्म को गीतकार गुलजार की बेटी मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था। विक्की ने सैम की तरह दिखने, चलने और बोलने के लिए काफी मेहनत की थी। फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। इसमें फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और जीशान अय्यूब ने भी अभिनय किया था।
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी का नाम मंझे हुए कलाकारों की सूची में शामिल हैं। उन्हें भी अपने करियर में ऐतिहासिक किरदार निभाने का मौका मिल चुका है। पंकज ने 'मैं अटल हूं' फिल्म में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री दिवगंत अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार अदा किया था। फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया था, जो इसी साल रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों की ओर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने 'ठाकरे' फिल्म में यह रोल किया था। इस किरदार में उनका अभिनय कौशल साफ झलकता है। फिल्म को अभिजीत पंसे ने डायरेक्ट किया था। इसमें राजेश खेरा, अमृता राव और मुकुंद गोसावी ने भी काम किया था। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी।