कभी-कभी अभिनेताओं के लिए उनका पेशा ही मुसीबत खड़ी कर देता है। फिल्मी दुनिया के कई कलाकार अपने निभाए किरदारों के कारण परेशानी में फंस चुके हैं। दरअसल, कई बार कलाकार अपने किसी किरदार को निभाने के दौरान उसमें इतना डूब जाते हैं कि उनका बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो उन्हें मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुल मिलाकर उनकी जिंदगी कुछ समय के लिए बिल्कुल बदल जाती है। आज हम ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में बात करेंगे। इनमें हीथ लेजर, रणवीर सिंह, बॉब होस्किंस और जैनेट ली शामिल है।
Artist: ये कलाकार किरदार में ऐसा डूबे कि बाहर निकलना हो गया मुश्किल, किसी की नींद उड़ी तो किसी ने छोड़ा नहाना
निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द डार्क नाइट' में जोकर का किरदार निभाने वाले हीथ लेजर इस किरदार के चंगुल में फंस गए थे।
बॉब होस्किन्स
अभिनेता बॉब होस्किन्स अपनी फिल्म 'हू फ्रेम्ड रोजर रैबिट' में काम करने के बाद मतिभ्रम से जूझना पड़ा था। दरअसल, इस फिल्म में उन्हें एक ऐसा किरदार निभाना था, जो कार्टून चरित्रों से बातचीत करता है और वह भी तब, जब वे अस्तित्व में ही नहीं थे। इस किरदार ने बॉब पर गहरा असर डाला था। मतिभ्रम के चलते उन्होंने एक साल तक फिल्मों से दूरी बना ली थी।
जैनेट ली
सिनेमा प्रेमी महान फिल्मकार अल्फ्रेड हिचकॉक की फिल्म 'साइको' को कभी नहीं भूल सकते हैं। शायद ही कोई इंसान हो, जो इस फिल्म को देखने के बाद शॉवर वाले सीन को याद न रख पाए। अभिनेत्री जेनेट ली पर इस सीन का इतना बुरा असर पड़ा था कि उन्होंने शॉवर में नहाना ही बंद कर दिया था। जहां शॉवर के बिना नहाने की सुविधा नहीं होती थी उस जगह पर जैनेट ज्यादा सावधावी बरता करती थी। वह दरवाजों को बंद कर लेती थी और शॉवर का पर्दा खुला छोड़ देती थी।
हीथ लेजर
निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द डार्क नाइट' में जोकर का किरदार निभाने वाले हीथ लेजर इस किरदार के चंगुल में फंस गए थे। हीथ इस किरदार में इतना डूब गए थे कि वह अनिद्रा का शिकार हो गए थे। फिल्म के रिलीज होने के छह महीने पहले ही दवाइयों की ओवरडोज के कारण उनकी मौत हो गई थी।
Lara Dutta: जब ट्रोलर्स कहते हैं- अरे बूढ़ी हो गई..अरे मोटी हो गई, तो ऐसे निपटती हैं लारा दत्ता
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने के लिए अपनी जान लगा दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस किरदार के लिए उन्होंने खुद को अपने अपार्टमेंट में हफ्तों तक बंद रखा था। धीरे-धीरे वह अपने असली व्यक्तित्व को ही भूलने लगे थे। उनका खिलजी के किरदार से बाहर आना मुश्किल हो गया था। इसके बाद उन्होंने मनोचिकित्सक से इलाज कराया था।
16th Week TRP Report: टीआरपी के मामले में 'अनुपमा' की बादशाहत बरकरार, बाकी शो का हुआ यह हाल
