मृणाल ठाकुर चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हैं। बीते कुछ वर्षों में मृणाल ने 'हाय पापा' और 'सीता रामम' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का जादू चलाया है। उन्हें बीते दिनों 'फैमिली स्टार' में देखा गया। हाल ही में मृणाल ठाकुर ने रिलेशनशिप को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह एग फ्रीज कराने पर विचार कर रही हैं।
Mrunal Thakur: प्रियंका चोपड़ा के बाद अब मृणाल ठाकुर भी कराएंगी एग फ्रीज! अभिनेत्री ने रिलेशनशिप पर भी की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक बातचीत के दौरान मृणाल ने यह भी कहा कि वह कभी-कभी असुरक्षित महसूस करती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि वे बॉडी शेमिंग का शिकार रही हैं। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने ठाना है कि वह खूबसूरती के मानकों को नए सिरे से परिभाषित करेंगी।
मृणाल ठाकुर ने रिलेशनशिप को काफी जटिल बताया। उन्होंने आगे कहा, 'इसीलिए आपको सही साथी की जरूरत है, जो आपको समझे। आपका व्यवहार कैसा है, आप कैसे हैं'। मृणा ने मोना सिंह के एग्स फ्रीज करने के फैसले पर भी बात की और कहा, 'मैं भी अपने एग्स फ्रीच कराने पर विचार कर रही हूं'।
Ranneeti Balakot & Beyond Review: ‘तेजस’, ‘फाइटर’, ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ और अब ‘रणनीति’, कहानी वही, सोच भी वही
मृणाल ठाकुर ने कहा कि बेशक लोग दिखावा करें कि सबकुछ अच्छा है, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं है। अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी के खराब दौर का जिक्र किया और कहा कि ऐसे भी दिन उन्होंने देखे हैं, जब उनका बिस्तर से उठने तक का मन नहीं होता था, लेकिन उठती थीं। मृणाल ने कहा, 'दूसरों के लिए नहीं, बल्कि अपने लिए। एक दिन, दो दिन, तीन दिन, सप्ताह, महीने...कब तक खराब महसूस होगा। फिर यही समझ आता है कि परिवार के अलावा कोई आपकी परवाह नहीं करने वाला'।
Salman Khan: सलमान का मजेदार किस्सा, इस डायरेक्टर के बेटे को खिला दिया था शोएब अख्तर और युवराज सिंह के साथ मैच
मृणाल ने आगे कहा, 'खराब दिनों में हमें खुद को यह याद दिलाना बहुत जरूरी है कि अगर बुरे दिन हैं तो अच्छे दिन भी आएंगे।' मृणाल ने आगे कहा, 'मैं खूबसूरती के मानकों को बदलूंगी'। वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल जल्द ही 'पूजा मेरी जान' में नजर आएंगी।
Sonakshi Sinha: संजय लीला भंसाली के संग मस्ती करती दिखीं सोना, बोलीं- शुक्रिया मुझे 'फरीदन' बनाने के लिए