सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha: संजय लीला भंसाली के संग मस्ती करती दिखीं सोना, बोलीं- शुक्रिया मुझे 'फरीदन' बनाने के लिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 25 Apr 2024 04:35 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha talks about sanjay leela bhansali Heeramandi said Thank you sir for making me your Fareedan
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी सीरीज 'हीरामंडी- द डायमंड बाजार' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं इस सीरीज में सोनाक्षी 'फरीदन' का किरदार निभाती नजर आएंगी। हाल ही में इस शो का प्रीमियर रखा गया। सोनाक्षी इस प्रीमियर में अपनी मां के साथ नजर आईं। वहीं आज अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से प्रीमियर की कुछ अनदेखी तस्वीरों को साझा किया है। 
Trending Videos
Sonakshi Sinha talks about sanjay leela bhansali Heeramandi said Thank you sir for making me your Fareedan
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा 'हीरामंडी' के प्रीमियर में संजय लीला भंसाली संग हल्के-फुल्के पलों को साझा करती नजर आईं। आज प्रीमियर की तस्वीरों को साझा करते हुए सोनाक्षी लिखती हैं, 'कल की रात क्या जादुई रात थी। एक साथ बहुत सारी भावनाएं जीवंत हो उठीं। मैं बता नहीं सकती हूं कि मैं इस समय क्या महसूस कर रही हूं'।

भूमि ने गोल्डन साड़ी में फैंस पर चलाया जादू
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha talks about sanjay leela bhansali Heeramandi said Thank you sir for making me your Fareedan
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी अपनी बात जारी रखते हुए लिखती हैं, 'कल बहुत सारे लोगों से मिलीं और उनका प्यार भी मिला। मेरे लिए 'हीरामंडी' का प्रीमियर हमेशा यादगार रहेगा'।
Sonakshi Sinha talks about sanjay leela bhansali Heeramandi said Thank you sir for making me your Fareedan
हीरामंडी - फोटो : इंस्टाग्राम

'हीरामंडी' साल 2024 की बहुप्रतीक्षित सीरीज में से एक है। इस शो के साथ पहली बार दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। सोनाक्षी संजय लीला भंसाली के साथ काम करके काफी खुश हैं। 
विज्ञापन
Sonakshi Sinha talks about sanjay leela bhansali Heeramandi said Thank you sir for making me your Fareedan
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय लीला भंसाली के बारे में सोनाक्षी लिखती हैं, 'संजय सर आपका बहुत शुक्रिया कि आपने मुझे अपने शो में 'फरीदन' बनाया। यह किरदार मेरे लिए काफी खास है। मैं दिल से 'हीरामंडी' के टीम की शुक्रगुजार हूं कि आप सबने मुझमे भरोसा दिखाया और मैं यह भूमिका निभा पाई'। आपको बताते चलें 'हीरामंडी' 1 मई को नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed