Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actors Who Played Role as a Villain First time Akshaya Khanna Bobby Deol Arjun Kapoor Riteish Deshmukh Ajay De
{"_id":"67b08bb381e20240d70f7eac","slug":"actors-who-played-role-as-a-villain-first-time-akshaya-khanna-bobby-deol-arjun-kapoor-riteish-deshmukh-ajay-de-2025-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heroes As Villains: पहली बार विलेन के किरदार में जब नजर आए हीरो, अदाकारी और लुक देखकर दंग रह गए फैंस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Heroes As Villains: पहली बार विलेन के किरदार में जब नजर आए हीरो, अदाकारी और लुक देखकर दंग रह गए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 16 Feb 2025 09:18 AM IST
सार
Heroes As Villains: आज हम आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर हीरो की भूमिका के बाद जब विलेन का किरदार निभाया तो उनके फैंस उन्हें देखकर दंग रह गए। आइए जानते हैं वो अभिनेता कौन-कौन से अभिनेता हैं।
विज्ञापन
1 of 6
नायक बने खलनायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
14 फरवरी को विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड 31 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय खन्ना विलेन के किरदार में नजर आए हैं। अभी तक अक्षय ने अपनी फिल्मों में हीरो का ही किरदार निभाया था। अब अक्षय ने ‘छावा’ में औरंगजेब का किरदार निभाया है। अक्षय को इस लुक में देखकर दर्शक हैरान रह गए। आइए जानते हैं अक्षय खन्ना से पहले कौन से अभिनेता विलेन के किरदार में नजर आ चुके हैं।
2 of 6
बॉबी देओल
- फोटो : यूट्यूब
बॉबी देओल
बॉबी देओल ने फिल्म ‘एनिमल’ में खलनायक की भूमिका पहली बार निभाई है। इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया। बॉबी के फैंस उन्हें इस अवतार में देखकर हैरान रह गए। इस फिल्म के बाद से ही अभिनेता को ‘लॉर्ड बॉबी’ के नाम से उनके फैंस ने पुकारने लगे।
3 of 6
रणवीर सिंह
- फोटो : यूट्यूब
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने फिल्म ‘पद्मावत’ में पहली बार खलनायक की भूमिका अदा की। उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार फिल्म में निभाया। इस फिल्म में उन्होंने अपने नेगेटिव किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि उनके फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखकर हैरान रह गए। अभिनेता को फिल्म में अपनी भूमिका के लिए समीक्षकों की भी सराहना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिंघम अगेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने पहली बार बड़े पर्दे पर विलेन की भूमिका सिंघम फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में निभाया। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अर्जुन ने विलेन के रूप में अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
रितेश देशमुख
- फोटो : यूट्यूब
रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख ने साल 2014 में आई फिल्म ‘एक विलेन’ में खलनायक की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में वह एक साइको किलर के किरदार में नजर आए थे। रितेश का यह अवतार देखकर सभी दंग रह गए थे। इसके बाद वह साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘मरजावां’ में दिखे। इस फिल्म में भी उनकी खलनायकी की खूब तारीफ हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।