फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: दूसरी शादी के बाद भी पहली पत्नी के पास लौटे ये सितारे, तलाक लेकर दोबारा रचाई शादी

Fri, 31 May 2024 05:34 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 31 May 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
actors who return to their wife after divorce with second wife dilip kumar raj babbar annu kapoor Imtiaz Ali
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मी दुनिया के सितारे अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर फैंस की नजर उनकी जिंदगी के पहलुओं पर भी होते हैं, ऐसे में उनके प्रेम संबंध की चर्चा भी जोर शोर से होती है। इंडस्ट्री में यूं तो रिश्ते बनाने और तोड़ने का चलन आम सी बात हो गई है, अक्सर इंडस्ट्री में शादी टूटने की खबरें आती हैं और तलाक लेकर अलग होने की भी। हालांकि, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो पहली शादी को तोड़ दूसरी शादी रचा चुके हैं, लेकिन वे दूसरी पत्नी को छोड़ पहली पत्नी के पास वापस आ गए। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी के पास लौटे...

actors who return to their wife after divorce with second wife dilip kumar raj babbar annu kapoor Imtiaz Ali
दिलीप कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है हिंदी सिनेमा के दिग्गज दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का। अभिनेत्री सारा बानू बचपन से ही दिलीप कुछ की प्रशंसक रहीं। उन्होंने 22 साल की उम्र में 44 साल के दिलीप कुमार के साथ शादी रचाई। शादी के करीब 15 साल बाद दोनों का रिश्ता कमजोर हो गया। अचानक दिलीप कुमार ने 1982 आसमां रहमान नाम की लड़की से निकाह कर लिया, जिसकी खबर सायरा को मिली तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। हालांकि, शादी के एक साल बाद ही 1983 में दिलीप ने आसमां से तलाक ले लिया और सायरा के पास वापस चले आए।

actors who return to their wife after divorce with second wife dilip kumar raj babbar annu kapoor Imtiaz Ali
राज बब्बर। - फोटो : X @RajBabbar23

इस लिस्ट में अगला नाम अभिनेता और राजनेता राज बब्बर का आता है। राज बब्बर ने 1975 में अभिनेत्री नादिरा के साथ शादी रचाई थी, जिन्हें उन्हें दो बच्चे हुए। फिल्म में काम करते हुए उनकी मुलाकात अभिनेत्री स्मिता पाटिल से हुई और उन्हें उनसे प्यार हो गया। 1982 में भींगी पलकों के सेट से शुरू हुई प्रेम कहानी 1986 में शादी तक जा पहुंची। शादी के एक साल के अंदर ही स्मिता मां बनीं और उन्होंने बेटे प्रतीक को जन्म दिया, लेकिन बेटे को जन्म देते ही उनका निधन हो गया। ऐसे में राज बब्बर अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
actors who return to their wife after divorce with second wife dilip kumar raj babbar annu kapoor Imtiaz Ali
अन्नू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अन्नू कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अन्नू कपूर ने 1992 में अमेरिका की रहने वाली अनुपमा को अपना जीवनसाथी बनाया। खुद से 13 साल छोटी अनुपमा से शादी रचाने के बाद अन्नू ने अपने करियर पर ध्यान दिया, लेकिन उनका वैवाहिक जीवन पटरी से उतर गया। रोज रोज के झगड़ों से तंग आकर अन्नू ने अनुपमा से तलाक लेने का फैसला किया। तलाक के बाद उनकी जिंदगी में अरुणिता मुखर्जी आईं और उन्होंने 1995 में अरुणिता से शादी कर ली। हालांकि, दूसरी शादी के बाद वे पहली पत्नी अनुपमा को भूल नहीं पाए और उनसे मिलने जाया करते थे। कभी कभी वे अरुणिता को बताए बिना अनुपमा से मिलने जाते थे। जब इस बात की खबर अरुणिता को हुई तो उन्होंने अन्नू से अलग होने का फैसला किया। फिर तलाक के बाद अन्नू ने अनुपमा से दोबारा शादी रचा ली।

विज्ञापन
actors who return to their wife after divorce with second wife dilip kumar raj babbar annu kapoor Imtiaz Ali
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial

इम्तियाज अली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म निर्देशक ने 1995 में अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति से शादी रचाई। साल 2012 में दोनों का रिश्ता कमजोर हो गया और दोनों ने अलग होने का मन बना लिया। इसके बाद खबरें आईं कि वे अपनी दोस्त आस्ट्रेलिया की शेफ के साथ लिव इन में रह रहे हैं, हालांकि ये सच नहीं था। 2020 में पूरे देश में लॉकडाउन लगा और फिर इम्तियाज अपनी बेटी के साथ रहने के लिए प्रीति के घर चले गए और आज तक दोनों साथ हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed