Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kendall Jenner and Bad Bunny are back together reportedly family are overjoyed to see them together again
{"_id":"6659b776bcee85bb84059eb6","slug":"kendall-jenner-and-bad-bunny-are-back-together-reportedly-family-are-overjoyed-to-see-them-together-again-2024-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kendall Jenner: ब्रेकअप के बाद एक बार फिर साथ आए केंडल और बैड बनी, परिवार और दोस्तों में बीच है खुशी का माहौल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kendall Jenner: ब्रेकअप के बाद एक बार फिर साथ आए केंडल और बैड बनी, परिवार और दोस्तों में बीच है खुशी का माहौल
बॉलीवुड में काफी पहले एक फिल्म आई थी 'दिल तो पागल है' उस फिल्म में एक गाना था 'मिल जाते हैं जो बने एक-दूजे के वास्ते' वही गाना हॉलीवुड की टॉप मॉडल केंडल जेनर और रैपर बैड बन्नी पर एकदम फिट बैठता नजर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो ब्रेकअप के बाद एक बार फिर से केंडल जेनर और बैड बन्नी साथ आ गए हैं। आइए आपको केंडल और बैड बन्नी के रिश्ते में आए इस नए अपडेट के बारे में बताते हैं।
2 of 5
केंडल जेनर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'कीपिंग अप विद कार्डशियन' स्टार केंडल जेनर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंडल जेनर प्यूर्टो रिकान रैपर बैड बन्नी के साथ वापस रिलेशनशिप में आ गई हैं। साल 2022 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। वहीं पिछले साल दिसंबर में खबर आई थी कि दोनों एक-दूसरे को काफी मिस करते थे इसलिए वे अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं।
3 of 5
केंडल जेनर
- फोटो : इंस्टाग्राम
केंडल जेनर बैड बन्नी के संग अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थीं, लेकिन बीच में कुछ गलतफहमियों की वजह से दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए थे। दोनों को लगा था कि उन्हें एक-दूसरे से ब्रेक लेने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केंडल जेनर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बैड बन्नी से अलग होने के बाद केंडल कथित तौर पर डेविन बुकर के साथ अपने रिश्ते पर फिर से विचार करने लगी थीं। इस बात से बन्नी काफी परेशान थे। वे जल्द से जल्द केंडल के साथ अपनी चीजों को फिक्स करना चाह रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
केंडल जेनर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस साल मेट गाला के आफ्टर पार्टी दौरान केंडल जेनर और बैड बन्नी को एक साथ स्पॉट किया गया था। इसके अलावा दोनों जस्टिन बीबर और पत्नी हैली बीबर सहित अन्य लोगों के साथ बारबाडोस में नए साल का जश्न की एक साथ मनाते नजर आए थे। सूत्रों की मानें तो केंडल और बैड बन्नी के परिवार और दोस्त दोनों के लिए काफी खुश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।