असल जिंदगी के अलावा फिल्मी परदे पर भी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का बड़ा क्रेज होता है। उन्हें परदे पर बड़े चाव से देखा जाता है। हिंदी की कई फिल्मों में अलग-अलग तरह की मानसिकता के अधिकारियों का किरदार देखने को मिला है। कोई भ्रष्टाचार में लिप्त होता है तो कोई इसके खिलाफ लड़ाई लड़ता है। कोई आम लोगों के जीवन में बदलाव लाता है तो किसी का खुद का ही जीवन उलझा रहता है। राजकुमार राव, संजय सूरी, शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी भी सिल्वर स्क्रीन पर अधिकारियों का रोल निभा चुके हैं। आइए जानते हैं कि ये सभी कौन-कौन सी फिल्म में ऐसा कर चुके हैं।
Bollywood Actors: आईएएस और आईपीएस का रोल निभा चुके हैं ये कलाकार, कोई बना हमदर्द तो किसी ने दिखाई ईमानदारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 31 May 2024 03:14 PM IST
सार
राजकुमार राव इन दिनों क्रिकेट आधारित फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आ रहे हैं। वो अपने करियर में कई अलग-अलग किस्म के किरदार में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन