बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' आखिरकार आज शुक्रवार, 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों की भारी भीड़ जोश और उत्साह के साथ फिल्म देखने पहुंची। फिल्म को शुरुआती तौर पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। समीक्षकों ने भी फिल्म को सराहा है। वहीं, अब फर्स्ट डे फर्स्ट शो का पब्लिक रिव्यू भी सामने आ चुका है। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। खास कर प्रशंसकों को राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री खूब पसंद आई। फिल्म की रिलीज का आज पहला दिन था। वहीं, कई उत्साहित फैंस फिल्म को देखकर लौटे और अपनी प्रतिक्रिया साझा की। चलिए जानते हैं दर्शकों को कैसी लगी 'मिस्टर एंड मिसेज माही'...
Mr And Mrs Mahi Public Review: दर्शकों के दिलों में उतरी 'मिस्टर एंड मिसेज माही', जान्हवी-राजकुमार ने जीता दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मिस्टर एंड मिसेज माही' देखकर लौटीं महिला से पूछा गया कि फिल्म कैसी लगी? उन्होंने बड़े ही उत्साह के साथ जवाब देते हुए कहा, 'बहुत अच्छी। मुझे तो फिल्म बहुत अच्छी लगी। राजकुमार राव मेरे पसंदीदा हीरो है, उनकी अदाकारी बहुत अच्छी थी। जान्हवी कपूर ने भी कमाल का अभिनय किया है। राजकुमार के साथ जान्हवी की केमिस्ट्री बहुत अच्छी थी। फिल्म के गाने भी अच्छी है। इंटरवल के बाद फिल्म ज्यादा रोमांचक है। सहायक कलाकारों की अदाकारी भी बढ़िया है। लोगों से कहना चाहती हूं कि वे भी फिल्म देखने जाए और कहानी के साथ-साथ उसे समझे भी और जान्हवी-राजकुमार की केमिस्ट्री भी देखें, उन्हें फिल्म बहुत अच्छी लगेगी।
अन्य दर्शक ने कहा कि मुझे फिल्म बहुत अच्छी लगी। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर ने साथ में अच्छा काम किया है। उनकी केमेस्ट्री भी मस्त है। उन्हें आगे भी साथ में काम करने का मौका मिलना चाहिए। वहीं, अन्य दर्शक ने कहा कि फिल्म बहुत अच्छी थी। इसकी कहानी दर्शकों से जुड़ी रहेगी। जान्हवी कपूर की मेहनत फिल्म में दिखाई दे रही है। साफ दिख रहा है कि उन्होंने इसके लिए काफी प्रेक्टिस और मेहनत की है। फिल्म में उनकी यात्रा दिखाई गई है
हालांकि, कुछ दर्शकों को फिल्म में मजा नहीं आया और उन्होंने भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की। एक दर्शक ने फिल्म और कलाकारों की खामियां भी गिनवाईं। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने में मजा नहीं आया, ऐसा लगा की कई बार फिल्म देख चुके हैं, सारे सीन्स दोहराए हुए लगते हैं। कलाकारों की अदाकारी अच्छी है, लेकिन कहानी में मजा नहीं है। अभिनेता को शुरू से ही निर्देशक ने नकारात्मक रखा है, जो अपने किरदार के साथ जुड़ नहीं पता। यह फिल्म ओटीटी पर देखने लायक है। अन्य दर्शक ने कहा कि फिल्म एक बार देखने लायक है। इंटरवल से पहले फिल्म काफी धीमी है, उसके बाद थोड़ा बहुत अच्छी है। जान्हवी की जगह कृति सेनन ज्यादा अच्छी होतीं। राजकुमार राव का किरदार अच्छा था।
एक दर्शक ने कहा कि यह फिल्म सबको देखनी चाहिए, जो लोग कहते हैं कि लड़कियां क्रिकेट नहीं खेल सकती, उनके लिए यह फिल्म सबक है। मेहनत साफ दिखाई दे रही है। राजकुमार और जान्हवी की केमेस्ट्री फर्स्ट हाफ में ही कमाल की है। फिल्म के दृश्यों को अच्छे से फिल्माया गया है। क्रिकेट प्रेमियों पर तो यह फिल्म बनी है ही, लेकिन बाकी लोग भी इस फिल्म से सीख ले सकते हैं। एक दर्शक ने कहा कि उन्हें फिल्म साधारण सी लगी। फिल्म बहुत अच्छी हो सकती थी। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी तो केमेस्ट्री की बात नहीं आती। फिल्म की कहानी बहुत धीमी गति की है।