अभिनेत्री हिना खान कैंसर से जूझ रही हैं। वे तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर का उपचार करा रही हैं। उनके इस मुश्किल वक्त में बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल हर तरह से साथ हैं। वे अभिनेत्री का न सिर्फ हौसला बढ़ा रहे हैं, बल्कि सेवा भी कर रहे हैं। हिना खान ने हाल ही में रॉकी के लिए सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने दिल को छू लेने वाली बातें लिखी हैं।
Hina Khan: कैंसर से जंग में हिना का हौसला बढ़ा रहे बॉयफ्रेंड रॉकी, अभिनेत्री ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
Hina Khan Battling With Breast Cancer: अभिनेत्री हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इस मुश्किल वक्त में उनके बॉयफ्रेंड रॉकी उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर पल हैं हिना खान के साथ
हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी अभिनेत्री के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। वे किस हद तक भावनात्मक संबल दे रहे हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उपचार के दौरान जब हिना ने अपना सिर मुंडवाया तो रॉकी ने भी सिर मुंडवा लिया। इसके अलावा रॉकी हिना खान को समय पर दवा देने से लेकर, उनके पैरों की मालिश करने और सुकून भरी नींद सुलाने तक का काम फिक्र से करते हैं।
'वो इंसान मेरी रूह की देखभाल करता है'
हिना खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करने के साथ एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'दुनिया का सबसे अच्छा शख्स, जिसे मैं जानती हूं! जब मैंने अपना सिर मुंडवाया तो उसने भी अपना सिर मुंडवा लिया। उसने अपने बाल तभी बढ़ाने शुरू किए, जब मेरे बाल फिर से उगने लगे। यह पोस्ट उस इंसान के लिए जो मेरी रूह की देखभाल करता है। उस इंसान के लिए जो हमेशा कहता है 'मैंने तुम्हें पा लिया है'। उस इंसान के लिए जो हमेशा मेरे साथ रहता है भले ही हार मानने के सौ कारण हों... इस निस्वार्थ आदमी के लिए जो जानता है कि चीजों को कैसे थामा जाता है'।
कोविड महामारी से अब तक...हर कदम पर साथ
हिना ने आगे लिखा है, 'हम एक-दूसरे के अच्छे-बुरे समय में साथ रहे हैं। महामारी के दौरान जब हमने मुश्किल दौर देखा और सेहत सबंधी चुनौतियों का सामना किया, तब सबसे मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ा। वे पूरे समय मेरे साथ रहे। और अब जब मुश्किल वक्त फिर आया है तो उन्होंने सबकुछ छोड़ दिया और मेरी देखभाल कर रहे हैं। जब से इस बीमारी का पता चला है, उस दिन से अब तक वे साथ हैं। डॉक्टर से मिलने से लेकर इलाज की सारी चीजें वे खुद देख रहे हैं। मेरी हर तरह से सेवा कर रहे हैं।
बोलीं- 'खुदा की नेमत हो'
हिना ने लिखा है, 'इस यात्रा ने, खासकर पिछले दो महीनों ने मुझे बहुत बड़ी सीख दी है। तुम मेरी जिंदगी में आए सबसे खास इंसान हो। तुमने सबकुछ ठीक किया है। तुमने मुझे खुद से सबसे पहले प्यार करना सिखाया है। तुमने मेरे लिए सांसे लेना आसान बनाया है। अगर मैंने कभी तुम्हारा दिल दुखाया तो मुझे माफ करना। इस वक्त में हम साथ हंसते हैं, साथ रोते हैं। हम ताउम्र यूं ही साथ रहेंगे। आई लव यू! तुम सच में खुदा का उपहार हो। सभी डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ भी यही बात कहते हैं। और आज मैं भी बोल रही हूं। ऐसा इंसान हर महिला की जिंदगी में हो, ऐसी दुआ है। क्या हो तुम...रॉकी!'।