Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actress Karisma Kapoor turns 50 worked in many hit films with Govinda know about her all best films
{"_id":"66794bcff1311c08360bfa3e","slug":"actress-karisma-kapoor-turns-50-worked-in-many-hit-films-with-govinda-know-about-her-all-best-films-2024-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karisma Kapoor: 50 की हुईं करिश्मा कपूर, गोविंदा के साथ किया कई हिट फिल्मों में काम, जानें उनकी बढ़िया फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karisma Kapoor: 50 की हुईं करिश्मा कपूर, गोविंदा के साथ किया कई हिट फिल्मों में काम, जानें उनकी बढ़िया फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:05 AM IST
सार
अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 25 जून, 1974 को हुआ था। साल 1991 में 'प्रेम कैदी' फिल्म से अपने अभिनय करियर का आगाज किया था।
विज्ञापन
1 of 4
करिश्मा कपूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 25 जून, 1974 को हुआ था। साल 1991 में 'प्रेम कैदी' फिल्म से अपने अभिनय करियर का आगाज किया था। एक रोचक बात यह है कि करिश्मा कपूर खानदान की पहली लड़की है, जिसने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। 90 के दशक की हिट फिल्मों की लिस्ट देखेंगे तो उनमें करिश्मा कपूर की फिल्में जरूर मिलेंगी।
'अनाड़ी', 'जिगर', 'हम साथ-साथ है', 'राजा बाबू', 'अंदाज अपना अपना', 'कुली नं 1', 'जुड़वा', 'हम साथ साथ हैं', 'फिजा' और 'जुबैदा' उनके करियर की सबसे शानदार फिल्में हैं। 'दिल तो पागल है' और 'राजा हिंदुस्तानी' ने उन्हें स्टार बना दिया था। 'राजा हिंदुस्तानी' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। साल 2000 में रिलीज हुई 'फिजा' फिल्म के लिए करिश्मा ने एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।
गोविंदा के साथ तो उनकी जोड़ी कुछ ऐसी जमी कि दोनों ने साथ में हिट फिल्मों की लाइन लगा दी थी। दोनों ने मिलकर 'राजा बाबू', 'हीरो नंबर 1', 'साजन चले ससुराल', 'हसीना मान जाएगी', 'कुली नंबर 1', 'खुद्दार', 'मुकाबला' और 'दुलारा' समेत कई हिट फिल्मों में काम किया था। बता दें कि साल 1993 में 'मुकाबला' फिल्म के जरिए उन्होंने पहली बार गोविंदा के साथ काम किया था।
साल 2006 में फिल्म 'मेरे जीवन साथी' के रिलीज होने के बाद करिश्मा लंबे समय के लिए फिल्मों से दूर हो गई थीं। फिर साल 2013 में वो अभिनय की दूसरी पारी खेलने के लिए उतरीं, लेकिन वो पुराने वाला कमाल नहीं दिखा पाईं। काफी वक्त के बाद 2013 में उनकी फिल्म 'डेंजरस इश्क' रिलीज हुई थी, जो फ्लॉप साबित हुई थी। करिश्मा अब ओटीटी पर भी डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में काम किया है। उनकी पिछली फिल्म 'मर्डर मुबारक' थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।