Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actress Pooja Hegde is celebrating Bhai Dooj with his brother Doctor Risabh Hegde shared old memories
{"_id":"6727233cfbf0dee3630f5644","slug":"actress-pooja-hegde-is-celebrating-bhai-dooj-with-his-brother-doctor-risabh-hegde-shared-old-memories-2024-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pooja Hegde: भाई के साथ भाई दूज का त्यौहार मना रही हैं पूजा हेगड़े, साझा कीं दोनों के बचपन से जुड़ी यादें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pooja Hegde: भाई के साथ भाई दूज का त्यौहार मना रही हैं पूजा हेगड़े, साझा कीं दोनों के बचपन से जुड़ी यादें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:47 PM IST
सार
Pooja Hegde celebrating Bhai Dooj: आज, 03 नवंबर को देश भर में भाई दूज का त्यौहार मनाया जा रहा है। अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी इस बार अपने भाई के साथ इस दिन को सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने बचपन की कई यादें साझा की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पूजा हेगड़े के भाई रिषभ
- फोटो : इंस्टाग्राम @hegdepooja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूजा हेगड़े एक जानी-पहचानी फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा कुछ साउथ फिल्मों में भी काम किया है। अभिनय के अलावा पूजा हेगड़े के लिए परंपराएं भी काफी ज्यादा मायने रखती हैं। वह अपनी जड़ों और त्यौहारों का दिल से सम्मान करती हैं। इस बार वह अपने भाई डॉक्टर ऋषभ हेगड़े के साथ भाई दूज का त्यौहार मना रही हैं, जिसके लिए उन्होंने खास कर अपने शेड्यूल से समय निकाला है।
2 of 5
पूजा हेगड़े
- फोटो : इंस्टाग्राम@hegdepooja
पॉकेट मनी बचाकर भाई के लिए चॉकलेट खरीदती थीं पूजा
अभिनेत्री इस उत्सव को मनाने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि बतौर एक्टर अक्सर उन्हें खास मौकों पर अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है। हालांकि, वो हमेशा अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाने की कोशिश करती हैं। अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, "जब हम बच्चे थे, तो मैं अपनी पॉकेट मनी बचाकर उनके लिए चॉकलेट खरीदती थी, जिसे वह हमेशा मेरे साथ शेयर करता था। वे कुछ बेहतरीन पल थे।"
भाई दूज के दिन भाई को खास महसूस करना चाहती हैं अभिनेत्री
अभिनेत्री ने अपने भाई पर प्यार जताते हुए कहा कि वो हमेशा उनके लिए आभार जताती हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरे साल छोटी-छोटी हरकतों के जरिए अपने भाई के लिए आभार प्रकट करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो भाई दूज के दिन अपने भाई को और भी ज्यादा प्यार और स्नेह देना सुनिश्चित करती हैं, ताकि वो खास महसूस करें।
Nysa Devgn: नीसा देवगन ने पिता अजय देवगन के लिए लिखी दिल की बात, अजय ने अपनी प्रतिक्रिया से सभी को चौंका दिया
विज्ञापन
5 of 5
पूजा हेगडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
पूजा के प्रोफेशनल लाइफ में भाई की है अहम भूमिका
अभिनेत्री ने अपने भाई से मिलने वाले सपोर्ट को लेकर कहा, "मेरे भाई मेरे उतार-चढ़ाव के दौरान मेरे सबसे बड़ा चीयरलीडर की तरह नजर आते हैं। वो मेरे बुरे समय में सहारा देने वाला सबसे मजबूत कंधा हैं।" अभिनेत्री ने आगे कहा कि उनके भाई उनकी प्रोफेशनल लाइफ में काफी शामिल रहते हैं। अभिनेत्री ने कहा," मैं हर महत्वपूर्ण निर्णय के लिए, फिल्म चुनने से लेकर जीवन की सलाह तक , सचमुच हर चीज के लिए उनसे सलाह लेती हूं।"
R Madhavan: आर माधवन ने जारी किया अपनी फिल्म 'अधीरष्टसाली' का पहला पोस्टर, डबल रोल निभाते नजर आएंगे अभिनेता
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।