Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Urvashi Rautela shares unseen video of bolyywod King Shah Rukh Khan On His Birthday fans Reaction goes viral
{"_id":"672711a10048a8fcb303015c","slug":"urvashi-rautela-shares-unseen-video-of-bolyywod-king-shah-rukh-khan-on-his-birthday-fans-reaction-goes-viral-2024-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urvashi Rautela King: शाहरुख खान के साथ उर्वशी ने अनदेखा-अनोखा वीडियो किया साझा, प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Urvashi Rautela King: शाहरुख खान के साथ उर्वशी ने अनदेखा-अनोखा वीडियो किया साझा, प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:48 AM IST
सार
Urvashi Rautela SRK: बॉलीवुड किंग खान ने 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया। अपने जन्मदिन पर शाहरुख एक समारोह में शामिल हुए, जहां पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान उर्वशी रौतेला भी शामिल हुईं, जिसके बाद उन्होंने पार्टी का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर साझ किया, जिस पर प्रशंसक लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
उर्वशी रौतेला-शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर अपने ग्लैम लुक से दर्शकों को चौंकाती आई हैं। उर्वशी ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके साथ एक अनदेखा-अनोखा वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस वीडियो ने प्रशंसकों को चौंका दिया। वीडियो ने तुरंत ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
2 of 6
उर्वशी रौतेला-शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया और लिखा, "धन्यवाद #शाहरुखखान सर आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं #एसआरके पार्टी।" वीडियो में शाहरुख खान अपने प्रशंसकों को फ्लाइंग किस देते हुए नजर आ रहे हैं। प्रशंसकों में से एक ने लिखा, "एक फ्रेम में लीजेंड्स"।
उर्वशी रौतेला-शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
उर्वशी ने शाम को सोशल मीडिया पर किंग खान का वीडियो साझा किया, जिसमें वे इस खास कार्यक्रम में प्रशंसकों की भीड़ के सामने अपनी बाहें फैलाए हुए अपने मशहूर पोज में नजर आ रहे हैं। बैंगनी रंग की टी-शर्ट, टोपी और धूप का चश्मा पहने शाहरुख ने सभी को उनके यहां आने और उनकी शाम को खास बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
उर्वशी रौतेला-शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
शाहरुख खान ने भी अपने जन्मदिन पर प्रशंसकों के लिए एक खास पोस्ट एक्स अकाउंट पर साझा किया और लिखा, "मेरे जन्मदिन पर आने और मेरी शाम को खास बनाने के लिए आपका धन्यवाद... मेरे जन्मदिन पर आने वाले सभी लोगों को मेरा प्यार। और जो नहीं आ सके, उन्हें मेरा प्यार।"
Thank you for coming over and making my evening special… my love to everyone who made it for my birthday. And for those who couldn’t, sending you all my love. pic.twitter.com/7r5YIG4HP0
उर्वशी रौतेला-शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
इस बीच, शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने शाहरुख के जन्मदिन के जश्न की एक झलक साझा की, जिसमें वह, सुहाना खान और उनके करीबी दोस्त शामिल थे। शनिवार शाम को गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान के जन्मदिन के जश्न की एक तस्वीर साझा की। यह तस्वीर उनके घर मन्नत की लग रही है। इसमें शाहरुख खान जन्मदिन का केक काटते हुए दिखाई दे रहे थे, जबकि गौरी खान और सुहाना खान उनके दोनों ओर खड़ी थीं। तस्वीर साझा करते हुए गौरी ने लिखा कि यह एक यादगार शाम थी, जिसमें उनके चाहने वाले मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।