फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'भूल भुलैया 3' ने पकड़ी रफ्तार और सिंघम अगेन की कमाई में गिरावट, ऐसा रहा अन्य फिल्मों का हाल

Sun, 03 Nov 2024 11:19 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 03 Nov 2024 11:19 AM IST
सार

कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' कमाई के मामले में  अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' से आगे निकल गई है। वहीं, आलिया भट्ट की 'जिगरा' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का हाल बुरा है। 

विज्ञापन
Box Office Report Saturday Singham again bhool bhulaiyaa 3 vicky vidya ka woh wala video jigra collections
सिंघम अगेन-भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, bhoolbhulaiyaa.movie

दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में बॉलीवुड की दो बड़ी धमाकेदार फिल्में रिलीज हुईं, जो दर्शकों को दिवाली का तोहफा भी था। नई फिल्मों के आते ही सिनेमाघरों से पुरानी फिल्मों का सफाया होने लगा है। 1 नवंबर को रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन अभिनीत 'सिंघम अगेन' और अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने सिनेमाघरों में कदम रखा। वहीं, पहले से सिनेमाघरों में लगी हुईं फिल्में आलिया भट्ट की 'जिगरा' और राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' कमाई के मामले में संघर्ष कर रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल...

Box Office Report Saturday Singham again bhool bhulaiyaa 3 vicky vidya ka woh wala video jigra collections
'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिंघम अगेन
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म और 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन ने बाजीराव सिंघम के किरदार को दोहराया है। इसमें करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिका में हैं। 'सिंघम अगेन' में सलमान खान ने बतौर चुलबुल पांडे कैमियो किया है, बावजूद इन सबके फिल्म दर्शकों को लुभाने में पूरी तरह सफल नहीं रही है। 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने टिकट विंडो पर 43.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और बीते दिन इसने 41.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 85 करोड़ रुपये हो चुका है।

Box Office Report Saturday Singham again bhool bhulaiyaa 3 vicky vidya ka woh wala video jigra collections
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

भूल भुलैया 3
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने भी 1 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक दी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही विद्या बालन ने 17 साल बाद फ्रेंचाइजी में वापसी की है। माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, संजय मिश्रा, विजय राज और राजपाल यादव जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का बजट तकरीबन 150 करोड़ रुपये है। फिल्म ने अपने रिलीज डे पर 35.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली, जो फिल्म के बजट के हिसाब से शानदार रहा है। दूसरे दिन भी फिल्म का प्रदर्शन धमाकेदार रहा और इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला। बीते दिन फिल्म ने 36.50 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 72 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Saturday Singham again bhool bhulaiyaa 3 vicky vidya ka woh wala video jigra collections
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेकती नजर आई है। फिल्म को आलोचकों और प्रशंसकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये है। फिल्म जैसे-तैसे अपना बजट निकालने में तो सफल रही है, लेकिन इसकी कमाई के आंकड़े बेहद निराशाजनक रहे हैं। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के 23वें दिन 10 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म की अब तक की कुल कमाई 41.92 करोड़ रुपये ही हो पाई है।

विज्ञापन
Box Office Report Saturday Singham again bhool bhulaiyaa 3 vicky vidya ka woh wala video jigra collections
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

जिगरा
आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म 'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। इस फिल्म पर दिव्या खोसला कुमार ने कहानी की चोरी का आरोप भी लगाया, जिसकी वजह से ये विवादों में घिर गई। दर्शक न मिलने के कारण इसके काफी शोज भी कैंसिल किए गए। फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन महज 10 लाख रुपये की कमाई की। इसकी अब तक की कुल कमाई 31.76 करोड़ रुपये ही हो पाई है। फिल्म की असफलता की जिम्मेदारी निर्देशक वासन बाला पहले ही ले चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed