फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkummar SRK: राजकुमार ने शाहरुख को दी अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई, वीडियो वायरल में दिखा स्त्री कनेक्शन

Sun, 03 Nov 2024 11:13 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 03 Nov 2024 11:13 AM IST
सार

Rajkummar SRK: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने सुपरस्टार शाहरुख खान के 59वें जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसे देखने के बाद आप भी बोल उठेंगे विक्की.....

विज्ञापन
Rajkummar Rao Birthday Wish For Shah Rukh Khan Has A Stree Connection says vickky viral video on social media
शाहरुख खान-राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मनाया। जन्मिदन के एक दिन बाद भी प्रशंसक और दोस्त उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाई सोशल मीडिया पर भेज रहे हैं। शाहरुख खान जन्मदिन के खास मौके पर एक समारोह में शामिल हुए, जहां स्त्री अभिनेता राजकुमार राव भी शामिल हुए। इस दौरान राजकुमार ने किंग खान को मजेदार अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। दोनों का यह शानदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Rajkummar Rao Birthday Wish For Shah Rukh Khan Has A Stree Connection says vickky viral video on social media
शाहरुख खान-राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
स्त्री फेम अभिनेता राजकुमार राव ने एक मजेदार वीडियो अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें दोनों सितारों के बीच की जबर्दस्त केमिस्ट्री बखूबी दिखाई दे रही है। इस वीडियो में राजकुमार और शाहरुख मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। 
 
Rajkummar Rao Birthday Wish For Shah Rukh Khan Has A Stree Connection says vickky viral video on social media
शाहरुख खान-राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
इस वीडियो में शाहरुख उनकी फिल्म स्त्री से "विक्की, प्लीज" लाइन उनके कान में फुसफुसाते नजर आए, तो वहीं इसे सुनकर दोनों हंस पड़ते हैं। इस मजेदार वीडियो के साथ, राजकुमार ने एक किंग को जन्मदिन संदेश भी लिखा, जिसमें लिखा था, "जन्मदिन मुबारक हो शाहरुख खान सर। आप हमारे लिए दुनिया हैं। भगवान आपको इस दुनिया की सारी खुशियां और सफलता प्रदान करें।''
Shah Rukh Khan: जन्मदिन पर बालकनी में शाहरुख को नहीं देखकर निराश हुए फैन, किंग ने किया खास पोस्ट- शुक्रिया...

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao Birthday Wish For Shah Rukh Khan Has A Stree Connection says vickky viral video on social media
शाहरुख खान-राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao, iamsrk
इस मजेदार वीडियो को जैसे ही राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, वैसे ही प्रशंसकों के मजेदार प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर आने लगीं। एक प्रशंसक ने लिखा, "वाह 2 सुपरस्टार एक साथ। हैप्पी बर्थडे शाहरुख सर।" एक और प्रशंसक ने लिखा, "लाखों लोगों को प्रेरित करने वाले।" एक और प्रशंसक ने लिखा, "मेरा दिन बना दिया।" इस मजेदार पोस्ट पर लगातार प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। प्रशंसक अपनी खुशी को लगातार कमेंट के जरिए साझ कर रहे हैं।
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 को लेकर कार्तिक आर्यन ने साझा किया पोस्ट, क्यूट फैन से मिलकर खुश हुए रूह बाबा

विज्ञापन
Rajkummar Rao Birthday Wish For Shah Rukh Khan Has A Stree Connection says vickky viral video on social media
शाहरुख खान-राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao, iamsrk
काम की बात करें तो शाहरुख खान सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म किंग में नजर आएंगे, जिसमें कथित तौर पर उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा राजकुमार राव फिल्म मालिक में नजर आएंगे, जिसका धांसू पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है।
Nysa Devgn: नीसा देवगन ने पिता अजय देवगन के लिए लिखी दिल की बात, अजय ने अपनी प्रतिक्रिया से सभी को चौंका दिया
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed