{"_id":"672702ac630344e13e08672a","slug":"ajay-devgn-daughter-nysa-devgn-calls-her-father-fav-hero-singham-again-actor-reaction-goes-viral-2024-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nysa Devgn: नीसा देवगन ने पिता अजय देवगन के लिए लिखी दिल की बात, अजय ने अपनी प्रतिक्रिया से सभी को चौंका दिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nysa Devgn: नीसा देवगन ने पिता अजय देवगन के लिए लिखी दिल की बात, अजय ने अपनी प्रतिक्रिया से सभी को चौंका दिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:37 AM IST
सार
Nysa Devgn: निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन एक नवंबर को रिलीज हो चुकी है। एक बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजन फिल्म में ड्रामा, इमोशन और एक्शन जमकर देखने को मिला, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आ रही है। वहीं इसी बीच अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन ने अपने पिता की प्रशंसका करते हुए उन्हें अपना पसंदीदा हीरो बताया, जिस पर अजय ने भी अपनी प्रतिक्रिया से प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन अक्सर रिलेशनशिप और पार्टीज को लेकर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं, लेकिन इस बार नीसा ने अपने पिता अजय के लिए एक खास पोस्ट किया है, जिसकी वजह से वह फिर से सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। इस पोस्ट पर अजय की प्रतिक्रिया ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।
अजय देवगन अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। इस एक्शन ड्रामा को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। खैर, शनिवार को निर्माताओं ने फिल्म की स्क्रीनिंग रखी जिसमें अजय देवगन के परिवार के सदस्य शामिल हुए। नीसा भी नजर आईं और उन्होंने अपने पिता का समर्थन भी किया। उन्होंने उन्हें अपना 'पसंदीदा हीरो' बताया।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नीसा ने सिंघम अगेन का एक सीन साझा किया और लिखा, "आपके पसंदीदा हीरो के पसंदीदा हीरो @ajaydevgn'। उसी पर प्रतिक्रिया देते हुए, अजय देवगन ने लिखा, "हमेशा आपका हीरो।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
परिवार के साथ अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
इससे पहले, अजय देवगन ने परिवार के साथ दिवाली मनाने की एक झलक भी साझा की थी। सभी पीले रंग के कपड़े पहने हुए और बेहद खूबसूरत लग रहे थे। प्रशंसकों ने भी प्रतिक्रिया दी और दिल वाले इमोजी बनाए।
फिल्म ने दिवाली पर नए रिकॉर्ड बनाए, पहले दिन भारत में सिंघम 3 ने 43.5 करोड़ रुपये की कमाई की, दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 41.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई। सिंघम अगेन ने रविवार को अभी तक 2.12 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया है, जो दिनभर में बदलेगा। वहीं कुल मिलाकर अभीतक फिल्म ने 87.12 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, फिल्म सिंघम अगेन का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 3 से हो रहा है। दोनों ही फिल्में अपने प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।
Shah Rukh Khan: जन्मदिन पर बालकनी में शाहरुख को नहीं देखकर निराश हुए फैन, किंग ने किया खास पोस्ट- शुक्रिया...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।