सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Cannes 2025: पीएम मोदी की फोटो से सजा हार पहनकर कान पहुंची यह एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- मेलोनी आपको ढूंढ रही हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 20 May 2025 06:06 PM IST
सार

Ruchi Gujjar Tribute to PM Modi: 78वां कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। भारतीय अभिनेत्री रुचि गुज्जर भी यहां पहुंची हैं। रुचि कान फिल्म फेस्टिवल में अपने नेकलेस के डिजाइन को लेकर सुर्खियों में आ गईं हैं, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगी हैं।

विज्ञापन
actress Ruchi Gujjar wear necklace featuring pm narendra modi photos at 78th Cannes Film Festival Know Why
रुचि गुज्जर - फोटो : अमर उजाला

कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इस साल कई भारतीय हस्तियां प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंची हैं। भारतीय अभिनेत्री रुचि गुज्जर भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचीं। रेड कार्पेट पर रुचि जैसे ही उतरीं, उन्होंने अपने गले के हार की वजह से लोगों का ध्यान खींचा। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों से डिजाइन किया हार रुचि ने कान के रेड कार्पेट पर पहना। रुचि ने इसे पहनने की वजह बताई है।

Trending Videos
actress Ruchi Gujjar wear necklace featuring pm narendra modi photos at 78th Cannes Film Festival Know Why
रुचि गुज्जर - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के प्रति जताया सम्मान
साल 2023 में मिस हरियाणा का खिताब अपने नाम कर चुकीं मॉडल और अभिनेत्री रुचि गुज्जर का कहना है कि यह हार पहनकर उन्होंने पीएम मोदी के प्रति सम्मान जताया है। रुचि के मुताबिक उन्होंने यह नेकलेस पहनकर भारतीय गौरव का जश्न मनाया और साथ ही यह जताया कि वे पीएम मोदी की लीडरशिप को किस कदर पसंद करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress Ruchi Gujjar wear necklace featuring pm narendra modi photos at 78th Cannes Film Festival Know Why
रुचि गुज्जर - फोटो : अमर उजाला

राजस्थानी परंपरा और संस्कृति की झलक पेश की
रिपोर्ट्स के मुताबिक रुचि गुज्जर ने कहा कि कान फिल्म फेस्टिवल में इस हार को पहनकर वे प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान जताना चाहती थीं, जिनके नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। रुचि पारंपरिक राजस्थानी लिबास में रेड कार्पेट पर उतरीं। उनका हार भी राजस्थानी डिजाइन से सजा है। कान में रुचि का लुक भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक पेश कर रहा है।

actress Ruchi Gujjar wear necklace featuring pm narendra modi photos at 78th Cannes Film Festival Know Why
रुचि गुज्जर - फोटो : अमर उजाला

'ज्वैलरी से बढ़कर है यह हार'
रुचि गुज्जर का कहना है, 'उन्होंने जो हार पहना वह सिर्फ एक ज्वैलरी नहीं है, बल्कि इससे कहीं बढ़कर है। यह शक्ति, दूरदर्शिता और विश्व मंच पर भारत के उत्थान का प्रतीक है। कान फिल्म फेस्टिवल में इसे पहनकर मैं अपने देश के प्रधानमंत्री का सम्मान जताना चाहती थी, जिनके नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है'। रुचि ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। अपनी तस्वीरों के साथ लिखा है, 'गर्व का पल'। अपने पोस्ट में उन्होंने पीएम मोदी को भी टैग किया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ruchi Gujjar (@ruchigujjarofficial)

विज्ञापन
actress Ruchi Gujjar wear necklace featuring pm narendra modi photos at 78th Cannes Film Festival Know Why
रुचि गुज्जर - फोटो : अमर उजाला

यूजर्स की आई मिली-जुली प्रतिक्रिया
रुचि के पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपके सिर पर हरियाणवी दुपट्टा बहुत जंच रहा है'। एक यूजर ने लिखा, 'बाकी सब ठीक है, लेकिन पीएम की फोटो नेकलेस पर क्यों?' वहीं कुछ यूजर्स नाराजगी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एफआईआर होनी चाहिए इनके ऊपर'। एक यूजर ने लिखा, 'मेलोनी आपको ढूंढ रही हैं'।







 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed