Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actress Single Mother Role in Bollywood Movies Kajol Swara Bhaskar Aishwarya Rai deepti naval vidya balan
{"_id":"663e0cacc42c10795608e8cc","slug":"actress-single-mother-role-in-bollywood-movies-kajol-swara-bhaskar-aishwarya-rai-deepti-naval-vidya-balan-2024-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actress Single Mother: फिल्म चलाने का दम रखती हैं ये अभिनेत्रियां, 'मां' के किरदार में जीता फैंस का दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Actress Single Mother: फिल्म चलाने का दम रखती हैं ये अभिनेत्रियां, 'मां' के किरदार में जीता फैंस का दिल
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 10 May 2024 05:33 PM IST
सार
बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने कभी पत्नी, कभी बहन, कभी माशूका, कभी भाभी तो कभी किसी फिल्म में मां का किरदार निभाया है। बॉलीवुड में कई तरह की भूमिका निभा चुकी इन अभिनेत्रियों ने मां के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
1 of 6
'मां' के किरदार में जीता फैंस का दिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने कभी पत्नी, कभी बहन, कभी माशूका, कभी भाभी तो कभी किसी फिल्म में मां का किरदार निभाया है। बॉलीवुड में कई तरह की भूमिका निभा चुकी इन अभिनेत्रियों ने मां के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया है।
2 of 6
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
काजोल फिल्म 'सलाम वेंकी' में सिंगल मदर का किरदार निभा चुकी है। विशाल जेठवा की मां के किरदार में काजोल ने सभी का दिल जीत लिया था। रेवती द्वारा निर्देशित फिल्म 'सलाम वेंकी' श्रीकांत मूर्ति की किताब 'द लास्ट हुर्रा' पर बनी है। यह किताब दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे युवा शतरंज खिलाड़ी वेंकटेश और उसकी मां के संघर्ष पर आधारित है। वेंकटेश की दिसंबर, 2004 में हैदराबाद में मृत्यु हो गई थी। जब वह अपने जीवन के अंतिम चरण में थे, तब उनकी मां ने यूथेनेशिया (इच्छा मृत्यु) के लिए हैदराबाद उच्च न्यायालय में अपील की थी, ताकि वह अपने बेटे के शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को जरूरतमंद लोगों को दान करने की अंतिम इच्छा को पूरा कर सकें। फिल्म की कहानी भी इसी पहलू के आसपास बनाई गई है।
3 of 6
स्वरा भास्कर
- फोटो : इंस्टाग्राम@reallyswara
फिल्म 'नील बटे सन्नाटा' एक मां-बेटी की बेहद प्यारी सी कहानी को दर्शाती है। इस फिल्म में स्वरा भास्कर ने मां का किरदार निभाया है जो अपने दमपर अपनी बेटी को पढ़ाना चाहती है। निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में स्वरा भास्कर के अलावा पंकज त्रिपाठी, रत्ना पाठक और रिया शुक्ला मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में मां अपनी बच्ची की पढ़ाई के लिए दूसरों के घर काम करती है, ताकि वह अपनी बेटी को पढ़ा सके। फिल्म की कहानी और स्वरा की एक्टिंग की फैंस सहित क्रिटिक्स ने भी जमकर सराहना की थी। वैसे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दिन टिक नहीं पाई थी। 7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 4.82 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
फिल्म 'जज्बा' में ऐश्वर्या राय ने पहली बार ऑनस्क्रिन मां का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। 9 अक्टूबर 2015 को रिलीज हुई फिल्म 'जज्बा' से ऐश्वर्या ने फिल्मों में पांच साल के बाद वापसी की थी। निर्देशक संजय गुप्ता की एक्शन फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा शबाना आजमी, इरफान खान, अतुल कुलकर्णी, और अनुपम खेर ने अभिनय किया था। कमलेश पांडे और रोबिन भट्ट ने फिल्म की पटकथा लिखी थी।
विज्ञापन
5 of 6
विद्या बालन
- फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
विद्या बालन ने फिल्म 'पा' में 12 साल के बच्चे औरो की मां कि भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में विद्या के अलावा अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन ने अभिनय किया था। औरे की भूमिका अमिताभ बच्चन ने निभाई थी, जोकि कम बुद्धी वाला बच्चा होता है। मानसिक रूप से ग्रस्त होने के कारण उसे काफी दिक्कते होती हैं। आर बाल्कि के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।