{"_id":"66ed64077602d573400f1bca","slug":"actress-tripti-dimri-upcoming-movies-in-2024-after-bad-newz-dhadak-2-bhool-bhulaiyaa-3-2024-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tripti Dimri: 'बैड न्यूज' के बाद भी नहीं कम हो रहा तृप्ति डिमरी का धमाका, इस साल रिलीज होंगी ये तीन फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tripti Dimri: 'बैड न्यूज' के बाद भी नहीं कम हो रहा तृप्ति डिमरी का धमाका, इस साल रिलीज होंगी ये तीन फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:13 PM IST
सार
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्म के कारण चर्चा में हैं। वह साल 2024 में लगातार तीन फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं। इतना ही नहीं अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। आइए आपको बताते हैं कब और किस फिल्म में दिखेंगीं 'तृप्ति'।
विज्ञापन
1 of 6
इन फिल्मों में दिखेंगी तृप्ति डिमरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। जुलाई में फिल्म 'बैड न्यूज' की रिलीज के बाद उनकी कई फिल्में रिलीज होने की गिनती में हैं। तृप्ति डिमरी ने फिल्म 'कला', 'एनिमल' में अपनी भूमिकाओं को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद से लगातार अपनी फिल्मों को लेकर तृप्ति चर्चा में हैं। इस साल ही तृप्ति डिमरी तीन फिल्मों 'धड़क 2', 'भूल भुलैया 3', 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आने वाली हैं।
2 of 6
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो
'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में तृप्ति को लीड रोल में रखा गया है। इस कॉमेडी-ड्रामा मूवी में तृप्ति डिमरी, राजकुमार राव, विजय राज, मल्लिका शेरावत और अर्चना पूरन सिंह हैं। मूवी 11 अक्तूबर को रिलीज हो रही है।
3 of 6
धड़क 2
- फोटो : धड़क 2
धड़क 2
जान्हवी कपूर की 'धड़क' का सीक्वल रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर की जगह तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में तृप्ति के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सिनेमा घरों में 22 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भूल भुलैया
- फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
भूल भुलैया 3
तृप्ति डिमरी इसी साल 1 नवंबर को अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ उनको देखा जा सकता है। इस फिल्म के साथ ही सिंघम अगेन भी रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
5 of 6
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
शाहिद कपूर के साथ काम करेंगी
तृप्ति डिमरी अभिनेता शाहिद कपूर के साथ एक और फिल्म साइन कर चुकी हैं। इस फिल्म की घोषणा 13 सितंबर को की थी। फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।