{"_id":"66ed6700499b5db6aa0ec959","slug":"jacqueline-fernandez-shines-globally-with-her-debut-song-stormrider-music-video-goes-viral-report-2024-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: 'स्टॉर्मराइडर' से जैकलीन ने संगीत की दुनिया में रखा पहला कदम, देखें वायरल म्यूजिक वीडियो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jacqueline Fernandez: 'स्टॉर्मराइडर' से जैकलीन ने संगीत की दुनिया में रखा पहला कदम, देखें वायरल म्यूजिक वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:47 PM IST
सार
जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। जैकलीन अभिनय से ज्यादा अपने डांस मूव्स के लिए प्रसिद्ध हैं। जैकलीन ने अपने पहले एकल स्टॉर्मराइडर के साथ संगीत की दुनिया में कदम रखा है, जिसमें उन्होंने गाने के माध्यम से अपने निजी जीवन के सफर को प्रदर्शित किया है।
जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। जैकलीन अभिनय से ज्यादा अपने डांस मूव्स के लिए प्रसिद्ध हैं। जैकलीन ने अपने पहले एकल स्टॉर्मराइडर के साथ संगीत की दुनिया में कदम रखा है, जिसमें उन्होंने गाने के माध्यम से अपने निजी जीवन के सफर को प्रदर्शित किया है।
Trending Videos
2 of 6
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडीज ने अपने बहुप्रतीक्षित डेब्यू सिंगल, स्टॉर्मराइडर की रिलीज के साथ एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। चिट्टियां कलाइयां, जुम्मे की रात और गेंदा फूल जैसे बॉलीवुड हिट गानों के लिए मशहूर जैकलीन ने दर्शकों का दिल हमेशा ही जीता है। उनके म्यूजिक वीडियो प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है और अब यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जैकलीन ने इस गाने के जरिए सिंगर के रूप में संगीत की दुनिया में कदम रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
सितंबर का महीना जैकलीन के लिए यादगार साबित हुआ है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म किल एम ऑल के ट्रेलर की रिलीज के साथ सुर्खियां बटोरीं। अब, अपनी अंतर्राष्ट्रीय सफलताओं में इजाफा करते हुए, उन्होंने स्टॉर्मराइडर के जरिए एक गायिका के रूप में अपनी शुरुआत की। जैकलीन का यह गाना अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अमृता सेन, जेक जियोंग (फ्रिसन), सरबन कैजन, फीनोम और एलेक्स विंटर द्वारा निर्मित, स्टॉर्मराइडर को बेवर्ली हिल्स के मिस्ट म्यूजिक स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया था। अमृता सेन और रॉबिन ग्रुबर्ट द्वारा लिखित यह ट्रैक सशक्तिकरण, स्वतंत्रता और लचीलेपन के विषयों के माध्यम से सभी का पसंदीदा बनता जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर, एक इंटरव्यू के दौरान जैकलीन ने अपने संगीत अपने सफर के बारे में बताते हुए जैकलीन ने कहा, "जब मैंने संगीत में कदम रखा, तो यह सिर्फ गाने बनाने के बारे में नहीं था यह मेरी कहानी, भावनाओं और सफर को व्यक्त करने के बारे में है। संगीत सिर्फ आवाज से कहीं बढ़कर है। यह जुड़ाव, लचीलापन और सशक्तिकरण के बारे में है। मैंने इस गाने पर लगभग एक साल बिताया है, वीडियो में अपने हर लुक को तैयार किया है और उसे देखा है और हर लुक दमदार है, जिसके पीछे गहरा अर्थ छिपा है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।