फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actress: दमदार अभिनय का लोहा मनवाने के बाद राजनीति में उतरीं ये टीवी अभिनेत्रियां, करियर को दिया नया मुकाम

Sun, 05 May 2024 08:35 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 05 May 2024 08:35 AM IST
विज्ञापन
actress turned politician rupali ganguly Dipika Chikhlia shilpa shinde smriti irani rakhi sawant Arshi Khan
टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन की दुनिया में अभिनेत्रियां अपनी दमदार अदाकारी से अभिनेताओं को भी टक्कर दे रही हैं। ऐसा ही कुछ माहौल टेलीविजन इंडस्ट्री में भी है। टेलीविजन इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के किरदारों को ज्यादा तवज्जो दी जाती है। अब मनोरंजन की दुनिया से निकलकर वे अभिनेत्रियां अपना करियर को दूसरे क्षेत्र में भी बनाना चाहती हैं। हाल ही में टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने राजनीति में कदम रखा है। रुपाली टीवी के मशहूर शो 'अनुपमा' से घर-घर में पहचान बना चुकी हैं और अब वे राजनीति में भी परचम लहराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रुपाली से पहले भी कई टीवी अभिनेत्रियां राजनीति में अपना दमखम दिखा चुकी हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में...

actress turned politician rupali ganguly Dipika Chikhlia shilpa shinde smriti irani rakhi sawant Arshi Khan
रुपाली गांगुली - फोटो : एएनआई

रुपाली गांगुली
टीवी शो 'अनुपमा' के जरिए घर-घर में मशहूर हुई अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने राजनीतिक पारी शुरू की। वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो हुईं। अभिनेत्री बीते बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचीं और पार्टी में शामिल हुईं। रुपाली दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंची थीं, जहां उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। उनकी पार्टी में शामिल होने वाली तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। 





 

actress turned politician rupali ganguly Dipika Chikhlia shilpa shinde smriti irani rakhi sawant Arshi Khan
स्मृति ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम: स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी
टीवी की सबसे प्यारी बहू तुलसी विरानी उर्फ स्मृति ईरानी ने शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में बेहतरीन बहू तुलसी का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद स्मृति 2003 में बीजेपी में शामिल हो गईं और अब वे भारत की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अब राजनेता बनी हैं। वह भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
actress turned politician rupali ganguly Dipika Chikhlia shilpa shinde smriti irani rakhi sawant Arshi Khan
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम: राखी सावंत

राखी सावंत 
राखी सावंत आइटम गर्ल से अभिनेत्री बनीं। फिर 2014 में वे राजनेता बनीं। राखी ने एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मुंबई उत्तर-पश्चिम से लोकसभा चुनाव लड़ने की अपनी योजना की घोषणा की थी और उन्होंने 'राष्ट्रीय आम पार्टी' (आरएपी) नामक पार्टी की स्थापना की। राखी ने अपनी पार्टी का प्रचार 'हरी मिर्च' के प्रतीक के साथ किया, जो उन्हें उनके व्यक्तित्व से मिलता जुलता लगा। उन्हें मुंबई उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से केवल 2006 वोट मिले और चुनाव हार गईं। राखी ने जून 2014 में आरएपी से इस्तीफा दे दिया और आरपीआई पार्टी में शामिल हो गईं। 
 

विज्ञापन
actress turned politician rupali ganguly Dipika Chikhlia shilpa shinde smriti irani rakhi sawant Arshi Khan
शिल्पा शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम

शिल्पा शिंदे 
'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी के किरदार के लिए लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे 5 फरवरी, 2019 को मुंबई में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं। 'बिग बॉस 11' की  विजेता शिल्पा कांग्रेस पार्टी के मुंबई अध्यक्ष संजय निरुपम और पार्टी नेता चरण सिंह सपरा की उपस्थिति में राजनीतिक पार्टी में शामिल हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed