Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
actress work with salman khan shah rukh khan aamir katrina kajol karishma madhuri Preity anushka rani kareena
{"_id":"664663c86a43e1cb9007ff9c","slug":"actress-work-with-salman-khan-shah-rukh-khan-aamir-katrina-kajol-karishma-madhuri-preity-anushka-rani-kareena-2024-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actress: पर्दे पर तीनों खान के साथ जमी इन अभिनेत्रियों की जोड़ी, रोमांस-इश्क के तड़के के साथ धड़काया फैंस का दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Actress: पर्दे पर तीनों खान के साथ जमी इन अभिनेत्रियों की जोड़ी, रोमांस-इश्क के तड़के के साथ धड़काया फैंस का दिल
बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर ऊंचा मुकाम हासिल किया है और आज वे फिल्म जगत में शीर्ष पर हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आने वाली हर अभिनेत्री सपना देखती है कि उन्हें बॉलीवुड के तीनों खानों खान यानी सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ काम करने का मौका मिले, लेकिन कुछ ही हसीनाएं ऐसी हैं, जिनका यह सपना पूरा हो पाता है। इस बीच कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने तीनों खान के साथ फिल्म कर मिसाल कायम की है। आइए जानते हैं उनके बारे में...
2 of 9
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है करीना कपूर का, जिन्होंने इंडस्ट्री के तीनों खानों के साथ काम किया और सफलता भी पाई। सलमान के साथ उन्होंने 'बजरंगी भाईजान', 'बॉडीगार्ड', 'क्योंकि', 'मैं और मिसेज खन्ना' जैसी फिल्में कीं। वहीं शाहरुख के साथ वो 'बिल्लू', 'डॉन', 'रा वन', 'कभी खुशी कभी गम' और 'अशोका' जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन आमिर के साथ उनकी बस दो ही फिल्में आईं, '3 इडियट्स' और 'तलाश'। इन सभी फिल्मों में करीना की ज्यादातर फिल्में जो हिट रहीं, वो आमिर, सलमान और शाहरुख के साथ रहीं।
3 of 9
अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा ने भी इंडस्ट्री के तीनों खान के साथ काम किया है। डेब्यू फिल्म में उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला, वहीं आमिर के साथ उन्होंने 'पीके' में काम किया। सलमान के साथ वे फिल्म 'सुल्तान' में नजर आईं यानी अपने करियर के शुरुआती दौर में ही अनुष्का ने सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ काम किया और उनकी किस्मत खुल गई। बेबो की तरह ही अनुष्का की ज्यादातर हिट फिल्में इन तीनों खानों के साथ ही रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
कैटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान, शाहरुख और आमिर के नाम से कैटरीना कैफ को भी फायदा हुआ। कैटरीना वैसे तो बॉलीवुड में पहले से ही काम कर रही थीं, लेकिन उन्हें सही ब्रेक सलमान ने दिया। उन्होंने कैटरीना के साथ एक दो नहीं, बल्कि कई फिल्में कीं और उनके करियर को पटरी पर ले आए। शाहरुख के साथ भी कैटरीना को काम करने का मौका मिला और दोनों फिल्म 'जब तक है जान' में नजर आए। वहीं आमिर के साथ भी कैटरीना का खूब जलवा फिल्म 'धूम 3' में दिखा।
विज्ञापन
5 of 9
प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रीति जिंटा का बॉलीवुड करियर कमाल का रहा। अपने छोटे से फिल्मी करियर में वे तीनों खान के साथ काम कर गईं। उन्होंने फिल्म 'दिल से' और 'कल हो ना हो' में शाहरुख के साथ काम किया। वहीं, आमिर के साथ उन्होंने फिल्म 'दिल चाहता है' की थी। बात करें सलमान खान की तो वह उनके साथ फिल्म 'चोरी चोरी चुपके-चुपके' और 'हर दिल जो प्यार करेगा' में देखी गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।