मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में सितारों की दुनिया जितनी ग्लैमरस होती है, उतने ही उनके अंदर झकझोर के रख देने वाले राज भी छिपे होते हैं। अक्सर कई बार वे सितारे अपने जीवन के कड़वे सच को खुलकर बयां करते हैं। कुछ सितारे ऐसे हैं जो इंडस्ट्री में हो रहे शोषण के खिलाफ खुलकर बात करते हैं। वहीं कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपना ही अनुभव साझा किया है। चलिए जानते हैं उन टीवी सितारों के बारे में, जो यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं और खुद ही इसका खुलासा कर चुके हैं।
TV Celebs: यौन उत्पीड़न का दर्द झेल चुके हैं ये टीवी सितारे, दर्दनाक घटना का खुद किया था खुलासा
कविता कौशिक
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक का। 'एफआईआर' से मशहूर हुईं कविता कौशिक के साथ बचपन में एक भयानक यौन उत्पीड़न की घटना हुई थी। जब वो 11 साल की थीं, तब उनके घर मैथ्स टीचर ने उनके साथ बदसलूकी की थी। इस बात का खुलासा करते हुए कविता ने यह भी बताया था कि जब उन्होंने छेड़छाड़ की बात अपनी मां से बताई थी तो उनकी मां ने बेटी की बात पर विश्वास भी नहीं किया था।
एजाज खान
इस लिस्ट में अगला नाम एजाज खान का आता है। 'बिग बॉस' फेम एजाज खान ने भी यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। उनके साथ बहुत छोटी उम्र में छेड़छाड़ की गई थी और इस वजह से उन्हें छूने से डर लगने लगा था। एजाज को बचपन में एक शख्स ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।
आरती सिंह
टीवी अभिनेत्री आरती सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आरती ने 'बिग बॉस 13' में खुलासा किया था कि बचपन में उनके घर के एक नौकर ने उनके साथ रेप करने की कोशिश की थी, तब वह खूब जोर से चिल्ला पड़ी थीं और दरवाजे और खिड़कियां बंद कर ली थीं। यहां तक की आरती सिंह ने दूसरी बिल्डिंग में सेकंड फ्लोर से कूदकर खुद को बचाया था।
मधुरिमा तुली
टीवी अभिनेत्री मधुरिमा तुली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मधुरिमा जब छोटी थीं तो उनके ट्यूशन टीचर ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। अभिनेत्री ने बताया था कि टीचर ने जानबूझकर उनके भाई को पानी लाने के लिए भेजा ताकि वह उनके साथ कमरे में अकेले रह सके।
