आज के दौर में सिनेमा जगत में कई बेहतरीन फिल्में बनती हैं। उन फिल्मों को बनाने के लिए निर्माता पानी की तरह पैसा बहते हैं, ताकि एक एक चीज का खास तौर पर ख्याल रख सके और फिल्म बनाने में कोई खामियां न हो। ऐसा सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रह गया है, यह चलन अब ओटीटी की वेब सीरीज पर भी आ गया है। फिल्मों को ही नहीं, बल्कि वेब सीरीज को बनाने के लिए भी निर्माता पानी की तरह पैसे बहते हैं। बड़े पैमाने पर शूटिंग तकनीकों का उपयोग करने के कारण सीरीज का बजट ज्यादा हो जाता है। इसका हालिया उदाहरण संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी' है। चलिए आज आपको हम ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बताते हैं, जिन्हें जो बड़े बजट में बनी हैं।
Web Series: इन वेब सीरीज पर निर्माताओं ने पानी की तरह बहाया पैसा, दमदार कहानी भी दर्शकों के दिल में उतरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले बात करते हैं संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' की। यह फिल्म निर्माता और निर्देशक का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे उन्होंने कई साल की मेहनत के बाद आखिरकार पूरा किया। वे अक्सर फिल्मों में अपने भव्य सेट और शान-शौकत को दर्शाने के लिए जाने जाते हैं। कुछ ऐसा ही जलवा उन्होंने हीरामंडी के जरिए भी दिखाया। सीरीज रिलीज होने के बाद से इसकी कहानी के साथ-साथ भव्यता पर भी लोग चर्चा कर रहे हैं। वही बात करें फिल्म की लागत के बारे में तो रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय लीला भंसाली ने सीरीज को 200 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनाया है।
इस लिस्ट में अगला नाम आता है अजय देवगन की साल 2022 में रिलीज हुई सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' का। यह एक क्राईम थ्रिलर सीरीज थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। रूद्र ब्रिटिश सीरीज लूथर का हिंदी रीमेक थी। वहीं इसे बनाने में भी निर्माता ने भारी भरकम बजट का इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज को निर्माता ने 200 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी, जिसमें अजय देवगन के साथ राशि खन्ना और ईशा देओल भी नजर आई थीं।
सैफ अली खान की क्राईम थ्रिलर सीरीज सेक्रेड गेम्स भी इस लिस्ट में शामिल है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आई थी। गैंगस्टर ड्रामा पर आधारित इस सीरीज को तकरीबन 100 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। सीरीज में सैफ अली खान के साथ पंकज त्रिपाठी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी राधिका आप्टे भी नजर आए थे।
अब बात करते हैं जोया अख्तर और रीमा कागती के जरिए निर्मित वेब सीरीज मेड इन हेवन की। यह भी सबसे महंगी वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल है। यह एक सोशल ड्रामा सीरीज थी, जिसकी कहानी तारा और करण नाम के वेडिंग प्लानर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर, कल्कि केकलां, जिम शर्भ, शशांक अरोड़ा और मोना सिंह शामिल थे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज को भी 100 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था।

कमेंट
कमेंट X