Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actresses like Deepika Padukone Richa Chadha Yuvika Chaudhary Yami Gautam amla paul became mothers this year
{"_id":"671773db497ad974d00bae18","slug":"actresses-like-deepika-padukone-richa-chadha-yuvika-chaudhary-yami-gautam-amla-paul-became-mothers-this-year-2024-10-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actresses : मदरहुड को एंज्वॉय कर रही हैं इस साल कुछ नामी अभिनेत्रियां, बच्चों के साथ हो गईं व्यस्त","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Actresses : मदरहुड को एंज्वॉय कर रही हैं इस साल कुछ नामी अभिनेत्रियां, बच्चों के साथ हो गईं व्यस्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:36 PM IST
सार
मां बनने के बाद किसी भी महिला की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। बच्चों की किलकारी उन्हें एक अनोखी खुशी का अहसास कराती है। वह खुद को कंप्लीट महसूस करने लगती हैं। ऐसे ही अहसास, फिल्मी अदाकारों को भी होते हैं। इस साल कुछ जानी-मानी अभिनेत्रियां भी मां बनी हैं। इसमें दीपिका पादुकोण, ऋचा चड्ढा, युविका चौधरी, यामी गौतम और अमला पॉल जैसे नाम शामिल हैं।
मां बनने के बाद किसी भी महिला की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। बच्चों की किलकारी उन्हें एक अनोखी खुशी का अहसास कराती है। वह खुद को कंप्लीट महसूस करने लगती हैं। ऐसे ही अहसास, फिल्मी अदाकारों को भी होते हैं। इस साल कुछ जानी-मानी अभिनेत्रियां भी मां बनी हैं। इसमें दीपिका पादुकोण, रिचा चड्ढा, युविका चौधरी, यामी गौतम और अमला पॉल जैसे नाम शामिल हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में माता-पिता बने हैं। उनके घर नन्ही परी आई है। इस बात की जानकारी रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक पोस्ट करके दी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था- 'वेलकम बेबी गर्ल।' घर में बेटी के आने से रणवीर तो काफी खुश हैं। साथ ही दीपिका भी मदरहुड के इस फेज को काफी एंज्वॉय कर रही हैं। जल्द ही दीपिका की फिल्म 'सिंघम अगेन' भी रिलीज होने वाली है, इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीद हैं। वैसे भी दर्शकों को फिल्म का प्रोमो काफी पसंद आया है।
3 of 6
ऋचा चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम@therichachadha
ऋचा चड्ढा
दीपिका तरह ही रिचा चड्ढा के घर भी बेटी ने जन्म लिया है। इस खुशी को रिचा और उनके पति अली फजल ने जुलाई माह में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वे लिखते हैं- 'हम खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। अब हम अपनी प्यारी बेटी के साथ काफी व्यस्त होने वाले हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
युविका चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@yuvikachaudhary
युविका चौधरी
युविका चौधरी ने फिल्मों और टीवी रियालिटी शोज में काफी काम किया है। वह कुछ दिन पहले ही मां बनी हैं। उनके घर भी प्यारी गुड़िया आई है। युविका के पति और एक्टर सिंगर प्रिंस नरूला ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की खबर दी। दोनों इन तस्वीरों में बहुत खुश नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम
यामी गौतम
फिल्म 'उरी' फेम एक्ट्रेस यामी गौतम मई माह में मां बनी थीं, उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। जिस दिन उनके बेटे का जन्म हुआ उस दिन अक्षय तृतीया थी। इस शुभ दिन पर बेटे का जन्म यामी और परिवार के लिए बहुत ही खुशी की बात थी। बेटे के जन्म के बाद से ही यामी लाइमलाइट से दूर हैं क्योंकि वह अपने बेटे की देखभाल और परवरिश में व्यस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।