फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: इंदिरा गांधी के बाद मायावती की भूमिका निभाएंगी कंगना? बोलीं- कलाकार के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं

Sun, 01 Sep 2024 02:42 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 01 Sep 2024 02:42 PM IST
सार

कंगना रणौत ने हाल ही में एक बातचीत में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की नेतामायावती की भूमिका निभाने की इच्छा जाहिर की है। बातचीत के दौरान उनसे सवाल किया गया कि वह अगली बार किस राजनीतिक नेता का किरदार निभाना चाहती हैं। 

विज्ञापन
After Indira Gandhi Emergency Actress Kangana Ranaut want to play the role of BSP leader Mayawati Deets Inside
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में कंगना को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। 6 सिंतबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेहद उत्सुक हैं। कंगना इससे पहले भी राजनीतिक नेताओं की भूमिका निभा चुकी हैं। अभिनेत्री ने थलाइवी में जे जयललिता की भूमिका निभाई थी। वहीं अब अभिनेत्री ने एक और राजनीतिक नेता की भूमिका निभाने की इच्छा व्यक्त की है।

After Indira Gandhi Emergency Actress Kangana Ranaut want to play the role of BSP leader Mayawati Deets Inside
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना रणौत ने हाल ही में एक बातचीत में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की नेतामायावती की भूमिका निभाने की इच्छा जाहिर की है। बातचीत के दौरान उनसे सवाल किया गया कि वह अगली बार किस राजनीतिक नेता का किरदार निभाना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें दो विकल्पों में ममता बनर्जी या मायावती का नाम दिया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'कलाकार के लिए कुछ मुश्किल नहीं है लेकिन मुझे लगता है मायावती जी जो है। एक नेता के तौर पर मैं उनका किरदार निभाना पसंद करूंगी।'  

Sholay: 'शोले' की स्क्रीनिंग में दर्शकों का सैलाब देख भावुक हुए सलीम-जावेद, सुनाए फिल्म से जुड़े अनसुने किस्से

After Indira Gandhi Emergency Actress Kangana Ranaut want to play the role of BSP leader Mayawati Deets Inside
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

इस दौरान कंगना ने इंदिरा गांधी और जयललिता की भूमिका निभाने पर कहा, 'मुझे लगता है कि इन महिलाओं ने मुझे पर्दे पर उनकी भूमिका निभाने के लिए चुना, चाहे वह जयललिता हों, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई हों या फिर इंदिरा गांधी हों। ऐसे कई लोग हैं जो यह भूमिका निभाना चाहते थे, लेकिन ऐसा लगता है कि दिवंगत राजनीतिक नेता चाहते थे कि मैं यह भूमिका निभाऊं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
After Indira Gandhi Emergency Actress Kangana Ranaut want to play the role of BSP leader Mayawati Deets Inside
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'जयललिता ने चाहा कि कंगना करें। मुझे लगता है कि इंदिरा गांधी भी यही चाहती थीं कि मैं उनका रोल प्ले करूं। मुझे कभी इच्छा नहीं थी कि मैं इंदिरा गांधी बनूं। ऐसा लगा कि मुझे ये किरदार निभाने के लिए मजबूर किया गया हो।'

विज्ञापन
After Indira Gandhi Emergency Actress Kangana Ranaut want to play the role of BSP leader Mayawati Deets Inside
इमरजेंसी - फोटो : यूट्यूब

कंगना रणौत ने न सिर्फ इमरजेंसी में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई, बल्कि उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म में कंगना के अलावा श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, विशाक नायर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक भी हैं। ये फिल्म 6 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Emergency: विवादों में घिरीं कंगना की इमरजेंसी पर अभिनेत्री दिव्या खोसला ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मुझे लगता है…

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed