{"_id":"66d427c00cd7b82a530e3005","slug":"divya-khosla-kumar-reacted-to-kangana-ranaut-movie-emergency-said-salute-to-actress-2024-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Emergency: विवादों में घिरीं कंगना की इमरजेंसी पर अभिनेत्री दिव्या खोसला ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मुझे लगता है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Emergency: विवादों में घिरीं कंगना की इमरजेंसी पर अभिनेत्री दिव्या खोसला ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मुझे लगता है
Sun, 01 Sep 2024 02:08 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:08 PM IST
विज्ञापन
दिव्या खोसला कुमार
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री और निर्देशक दिव्या खोसला कुमार ने कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, कंगना रणौत अभिनीत फिल्म पिछले कुछ समय से विवादों से घिरी हुई है। कई सिख समूहों की आलोचनाओं का सामना करने से लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से अभी तक हरी झंडी न मिलने तक, 'इमरजेंसी' को अपनी रिलीज से पहले काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
दिव्या खोसला कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @divyakhossla
क्या कहा दिव्या ने?
शनिवार रात को एएनआई से बातचीत में दिव्या ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि फिल्म बनाने में बहुत मेहनत लगती है। यह आसान काम नहीं है। कंगना ने फिल्म में अभिनय और निर्देशन किया है। इसलिए, उन्हें सलाम।’
GOAT: विजय दलपति की 'गोट' की एडवांस बुकिंग शुरू, फिल्म की क्रिएटिव प्रोड्यूसर अर्चना ने दी जानकारी

इमरजेंसी
- फोटो : सोशल मीडिया
‘इमरजेंसी’ पर आधारित है फिल्म
यह फिल्म एक बायोग्राफिकल पॉलिटिकल थ्रिलर है, जो पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने साल 1975 से साल 1977 तक 21 महीने का आपातकाल लगाया था। कंगना इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें दिवंगत सतीश कौशिक, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और महिमा चौधरी भी प्रमुख भूमिका में हैं।

कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना ने धमकी मिलने का किया दावा
कंगना रणौत ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि सेंसर बोर्ड को फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कंगना ने कहा, ‘ऐसी अफवाहें हैं कि हमारी फिल्म 'इमरजेंसी' को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है। यह सच नहीं है। हमारी फिल्म को पहले ही मंजूरी मिल गई थी, लेकिन कई धमकियों के कारण इसका प्रमाणन रोक दिया गया है।’

- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
दृश्यों को हटाने का बनाया जा रहा दबाव
कंगना ने आगे कहा, ‘हम पर कुछ दृश्यों को हटाने का दबाव डाला जा रहा है, जैसे कि इंदिरा गांधी की हत्या, पंजाब दंगे और बहुत कुछ। अब, मुझे नहीं पता कि और क्या दिखाया जाए। हमें क्या करना चाहिए? इन दृश्यों के दौरान फिल्म को ब्लैकआउट कर देना चाहिए? यह मेरे लिए अविश्वसनीय है और मुझे इस देश की वर्तमान सोच पर बहुत खेद है।’
Honey Singh: जब खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे थे हनी सिंह, तब शाहरुख खान, दीपिका और अक्षय कुमार ने पूछा था हाल-खबर