फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ahaan Panday: कौन हैं अहान पांडे, अनन्या से क्या है कनेक्शन; 'सैयारा' से पहले इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

Fri, 30 May 2025 03:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 30 May 2025 03:45 PM IST
सार

Know About Ahaan Panday: अनन्या पांडे के चचेरे भाई बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं। इससे पहले वह फिल्म 'मर्दानी 2' और 'फ्रीकी अली' में काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Ahaan Panday will start his acting career from saiyaara know everything about him
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ahaanpandayy

अभिनेत्री अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे बॉलीवुड में बतौर अभिनेता अपनी शुरूआत करने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 'सैयारा' का टीजर रिलीज हो गया है। 23 दिसंबर 1997 को मुंबई में जन्मे अहान पांडे 'सैयारा' से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। वह चिक्की पांडे और डीन पांडे के बेटे हैं और अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे हैं।

Ahaan Panday will start his acting career from saiyaara know everything about him
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ahaanpandayy

फिल्मों से पहले किया ये काम
अहान की शुरूआती जिंदगी वक्त से पहले जन्म की वजह से चुनौतीपूर्ण थी। अभिनय करने से पहले अहान ने 'मर्दानी 2' (2019) और 'फ्रीकी अली' (2016) जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। वह 'फिफ्टी' और 'जॉलीवुड' जैसी लघु फिल्मों में भी शामिल रहे हैं। उन्होंने फैशन ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की है। उन्होंने डिजाइनर नंदिता महतानी के लिए रैंप वॉक किया है।

Ahaan Panday will start his acting career from saiyaara know everything about him
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ahaanpandayy

खास है सैयारा का टीजर
टीजर वीडियो की शुरुआत अनीत पड्डा की आवाज से होती है। वो कहती हैं 'मुझे तसल्ली दे दे जो, वो शब्द उधारा ढूंढ रहा है, एक सितारा ढूंढ रहा है, दिल सैयारा ढूंढ रहा है।' टीजर में आगे अहान की झलक दिखाई जाती है। वो बाइक पर एंट्री करते हैं। आगे वो हाथ में गीटार लिए कहीं परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। वो काफी डैशिंग लग रहे हैं। उनके साथ अनीत पड्डा की केमिस्ट्री भी दिखाई जाती है। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है।
यह खबर भी पढ़ेंSaiyaara Teaser: अनन्या पांडे के कजिन अहान की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर जारी, दिखेगी इंटेंस लव स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Ahaan Panday will start his acting career from saiyaara know everything about him
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ahaanpandayy

फिल्म 'सैयारा' के बारे में
अब अहान का अभिनय डेब्यू रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' से होगा। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं और इसका निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। अनीत पड्डा अभिनीत यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली है। उम्मीद है कि इस फिल्म से अहान इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बानाएंगे। फिल्म 'सैयारा' का टीजर रोमांस और ड्रामा से भरपूर है।

विज्ञापन
Ahaan Panday will start his acting career from saiyaara know everything about him
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ahaanpandayy

क्या लोगों को लुभा पाएंगे अहान?
अहान पांडे को इंडस्ट्री का अनुभव है। बॉलीवुड से उनके मजबूत पारिवारिक संबंध हैं। अब देखना होगा कि वह अपने अभिनय से दर्शकों को कितना लुभा पाते हैं?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed