फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: जब अनुष्का शर्मा ने कहा- 'वह और विराट अच्छे माता-पिता नहीं हैं', खुद बताई वजह

Fri, 30 May 2025 10:49 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 30 May 2025 10:49 AM IST
सार

Anushka Sharma On Parenting: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अच्छे माता-पिता माने जाते हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बताया है कि वह अच्छे माता-पिता नहीं है। आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा है।

विज्ञापन
Anushka Sharma reveals she and Virat Kohli are not good parent reveals herself
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली मशूहर सेलेब्रिटी हैं। उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। फैंस अकसर उनकी जोड़ी और उनके एक दूसरे के सपोर्ट की तारीफ करते हैं। अकसर फैंस उनकी इस बात की तारीफ करते हैं कि वह दोनों बहुत व्यस्त होने के बावजूद दो बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। अपने बच्चों की परवरिश पर अनुष्का शर्मा ने अपनी बात रखी है। 

Anushka Sharma reveals she and Virat Kohli are not good parent reveals herself
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

बच्चों की परवरिश में आती है मुश्किल
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सितंबर 2024 में एक इवेंट में अनुष्का शर्मा ने इस बात का खुलासा किया था कि वह और विराट कभी सोचते थे कि वह अच्छे माता-पिता नहीं हैं। उन्होंने माना था कि वह दुनिया के बाकी माता-पिता की तरह साधारण माता-पिता हैं। अनुष्का के मुताबिक वह अपने बच्चों की परवरिश के लिए अपनी तरफ से बहुत अच्छा करते हैं। वह सीखते भी हैं, लेकिन कभी कभी बच्चों को पालना बहुत मुश्किल हो जाता है।

Anushka Sharma reveals she and Virat Kohli are not good parent reveals herself
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे अच्छे माता-पिता नहीं हैं विराट और अनुष्का
अनुष्का ने बताया कि इन दिनों सब कुछ अच्छा करने के चक्कर में माता-पिता को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनके मुताबिक 'एक अच्छा माता-पिता बनने के लिए कई तरह की दिक्कतें आती हैं। हम सबसे अच्छे माता-पिता नहीं हैं। इस बात को मान लेना ठीक है। उन्हें (बच्चों को) पता है कि हममें खामियां हैं। बच्चे ये मान लेते हैं कि मेरे माता पिता ऐसे ही हैं। इसलिए अपनी गलतियों को स्वीकार करना आसान हो जाता है।'
यह खबर भी पढ़ें: IPL 2025: आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma reveals she and Virat Kohli are not good parent reveals herself
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सामाजिक जीवन में संतुलन नहीं बनता
अनुष्का ने बताया कि मां बनने के बाद उनके अंदर बहुत बदलाव आए, खासकर समाजिक जीवन को लेकर।
अनुष्का शर्मा ने माना 'मैं केवल उन लोगों के साथ घूस सकती हूं जिनके हालात मेरे जैसे हों लेकिन ऐसे लोग बहुत कम हैं। सामाजिक जीवन के बारे में तो भूल ही जाइए। लोग हमें डिनर पर बुलाते हैं और हम सोचते हैं कि आप शायद इस वक्त शाम का नाश्ता करते होंगे, हम इस वक्त रात का खाना खाते हैं। हालांकि कभी-कभी इन चीजों को छोड़ना पड़ता है, वर्ना लोग आपसे नफरत करेंगे।'

विज्ञापन
Anushka Sharma reveals she and Virat Kohli are not good parent reveals herself
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनष्का शर्मा ने दी मां-बाप को सलाह
जो लोग मां-बाप बन चुके हैं और उनके बच्चों का व्यवहार अच्छा नहीं है उनको अनुष्का शर्मा सलाह देती हैं कि 'बच्चों के बचपन को मजे से इंजॉय करना चाहिए। अगर वह किसी बात का अनादर करते हैं, तो वह अनादर नहीं करते हैं वह बस अपना बचपना दिखाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि वह अच्छे से रहें तो पहले आप अच्छे से रहें। वह आपको देखकर सीख लेंगे।'
आपको बता दें विराट और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं वामिका और अकाय। दोनों अपने बच्चों की परवरिश के लिए लंदन में रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed