{"_id":"6839329d619fbd3df802328d","slug":"uber-driver-pointed-gun-at-rapper-krissy-celess-arrested-2025-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Krissy Celess: कैब ड्राइवर ने रैपर क्रिसी सेलेस पर तानी बंदूक, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Krissy Celess: कैब ड्राइवर ने रैपर क्रिसी सेलेस पर तानी बंदूक, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 30 May 2025 09:53 AM IST
सार
Uber Driver Arrested: रैपर क्रिसी सेलेस पर एक कैब ड्राइवर ने बंदूक तान दी। अब कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
1 of 5
क्रिसी सेलेस, जेनिफर बेनीडेज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिका के फ्लेरिडा में रैपर क्रिसी सेलेस के साथ एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उनके ऊपर एक कैब ड्राइवर ने बंदूक तान दी। पहले कैब ड्राइवर ने रैपर से अपनी कैब से बाहर निकलने को कहा, जब बहस बढ़ी तो उसने रैपर पर बंदूक तान दी। किसी तरह से रैपर ने अपनी जान बचाई। इस मामले ने सभी को चैंका दिया है। कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। रैपर क्रिसी सेलेस फिलहाल ठीक हैं।
NEW: Florida police release bodycam footage of the arrest of a Florida Uber driver who pulled a gun on a passenger.
23-year-old Jennifer Benitez was heard telling officers how to do their job while she was being arrested.
Miami rapper Krissy Celess says she was in an Uber from… pic.twitter.com/ZK2P7ILyM9
गंतव्य से पहले कैब से उतारा
खबर के मुताबिक यह मामला 12 मई का है। बताया जाता है कि उबर कैब ड्राइवर जेनिफर बेनीडेज ने मियामी से दो महिलाओं को अपनी कैब में बिठाया। इसके बाद दोनों को गंतव्य से पहले हॉलीवुड में एक जगह पर उतरने को कहा। सवारियों ने उतरने से मन कर दिया। इस पर कैब ड्राइवर ने रैपर क्रिसी सेलेस पर बंदूक तान दी।
3 of 5
क्रिसी सेलेस
- फोटो : इंस्टाग्राम
वायरल हुआ घटना का वीडियो
इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैब ड्राइवर और सवारियों के बीच तीखी बहस हो रही है। कैब ड्राइवर बार-बार सवारियों से कह रही है कि मेरी कार से उतर जाओ। जब वह दोनों उतरने से मना करते हैं तो कैब ड्राइवर उन पर बंदूक तान देती है। रैपर क्रिसी सेलेस किसी तरह अपनी जान बचाती हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Wizard Liz: चार महीने की गर्भवती विजार्ड लिस को लैंडन निकर्सन ने दिया धोखा, इंटरनेट पर लोगों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रिसी सेलेस
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैब ने माफी मांगी
मामले के कई दिन अब कैब ड्राइवर जेनिफर बेनीडेज को गिरफ्तार कर लिया गया। उबर ने बेनिटेज को अपने ऐप से डिएक्टिवेट कर दिया है और मामले की जांच कर रहा है। घटना के बाद कैब ने माफी मांगी है और इस घटना को बहुत आपत्तिजनक बताया है।
विज्ञापन
5 of 5
क्रिसी सेलेस
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमेरिका में बंदूक चलन
अमेरिका में खुलेआम बंदूक रखने पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। अमेरिका में पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं जब आम लोगों पर जानलेवा हमले किए गए हैं। रैपर क्रिसी सेलेस को यह मामला हमेशा याद रहेगा। यह मामला न केवल उनके लिए बल्कि सभी सवारियों के लिए चिंता का सबब है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।