Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Indian Celebs Showcased Fashion on Global Stage in 2025 Alia Shahrukh Kiara Advani Janhvi Kapoor Aishwarya
{"_id":"6838c00bee89c1a8bd092dd8","slug":"indian-celebs-showcased-fashion-on-global-stage-in-2025-alia-shahrukh-kiara-advani-janhvi-kapoor-aishwarya-2025-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Celebrities: भारतीय सितारों ने 2025 में ग्लोबल मंच पर बढ़ाई देश की शान, फैशन स्टेटमेंट से लगाए चार चांद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Indian Celebrities: भारतीय सितारों ने 2025 में ग्लोबल मंच पर बढ़ाई देश की शान, फैशन स्टेटमेंट से लगाए चार चांद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Fri, 30 May 2025 08:00 AM IST
सार
Indian Celebs Showcased Fashion: हाल ही में दीपिका पादुकोण से लेकर शाहरुख खान तक, इंडियन सेलेब्स ने अपने फैशन स्टेटमेंट से ग्लोबल मंच पर भारत का नाम ऊंचा किया है। चलिए ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में आपको बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
दिलजीत, शाहरुख और ऐश्वर्या राय
- फोटो : IMDb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2025 भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए फैशन के मामले में अब तक शानदार रहा है। इस साल अब तक इंडियन सेलेब्स ने इंटरनेशनल मंच पर अपने स्टाइल स्टेटमेंट से ग्लोबली ऐसी छाप छोड़ी है कि वो सालों-साल भी याद रखी जाएगी।
चाहे आलिया भट्टा का कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में इंडियन साड़ी को एलिगेंस के साथ पहनना हो या फिर दिलजीत दोसांझ का मेट गाला में रॉयल अवतार, हर इंडियन एक्टर ने अपने स्टाइल से फैशन क्रिटिक्स को इंप्रेस कर दिया। चलिए आपको बताते हैं किन-किन स्टार ने इस साल अपने फैशन से इम्पेक्ट क्रिएट किया।
दीपिका पादुकोण
स्टॉकहोम में आयोजित हुए कार्टियर के हाई ज्वेलरी इवेंट में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रेड हॉट अवतार ने रेड कार्पेट पर सभी का दिल जीत लिया। इस इवेंट में दीपिका ने आशी स्टूडियो का फ्लोर लेंथ अटायर पहना। उन्होंने ओवर साइज जैकेट कैरी की, जिसका ड्रैमेटिक और ओवरसाइज स्टाइल परफेक्ट नजर आया। स्टाइल के साथ अटायर का रेड कलर भी उनके एलिगेंस को डबल कर गया। उनके हार ने भी इस दौरान सभी का ध्यान खींचा।
3 of 8
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में जब आलिया भट्ट ने साड़ी लुक में डेब्यू किया, तो लोग उन्हें ही देखते रह गए। उनकी इस साड़ी पर क्रिस्टल जड़े थे, जिस कारण उनका लुक काफी प्यारा लग रहा था। साड़ी में कोई ग्लैमरस भी लग सकता है, उसका अंदाज इस साड़ी लुक को देख कर लगाया जा सकता है। उनके खुले सॉफ्ट कर्ली बाल देखने में काफी कमाल के लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शाहरुख खान का मेट गाला लुक
- फोटो : ट्विटर@@iamsrk
शाहरुख खान
इस साल बॉलीवुड के किंग खान का भी मेट गाला इवेंट में शानदार डेब्यू देखने को मिला। इस दौरान शाहरुख भारत के मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के आउटफिट में नजर आए। शाहरुख ने ब्लैक आउटफिट के साथ चमकदार गोल्डन कलर की ज्वेलरी भी पहनी, जिसमें वो काफी स्टाइलिश नजर आए।
विज्ञापन
5 of 8
कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम- vogueindia
कियारा आडवाणी
मेट गाला में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने तो इतिहास ही रच दिया। अभिनेत्री अपने बेबी बंप के साथ इस इवेंट में पोज देते हुए नजर आईं। उनका लुक भी बहुत सोच-समझकर डिसाइड किया गया था, जो कि उनकी प्रेग्नेंसी की एक झलक पेश कर रहा था। अपने इस डेब्यू के लिए कियारा ने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता के कस्टम कॉउचर आउटफिट को चुना। ब्रेवहार्ट्स नाम की उनकी ड्रेस फेमिनिटी, ट्रांसफॉर्मेशन और वंश को ट्रिब्यूट थी। स्कल्पचरल से तैयार इस इस गाउन में घुंघरू और क्रिस्टल से सजी एक प्राचीन सोने की ब्रेस्टप्लेट थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।