{"_id":"683917622b1cfe4c190069ec","slug":"box-office-collection-rajkummar-rao-bhool-chuk-maaf-slowly-increase-earnings-kesari-veer-mission-impossible-8-2025-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही ‘भूल चूक माफ’, जानिए ‘केसरी वीर’ और बाकी फिल्मों का क्या है हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही ‘भूल चूक माफ’, जानिए ‘केसरी वीर’ और बाकी फिल्मों का क्या है हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Fri, 30 May 2025 07:59 AM IST
सार
Box Office Report: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ और सुनील शेट्टी की ‘केसरी वीर’ इन दिनों नई रिलीज फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई हैं। जानिए गुरुवार को कैसा रहा इन फिल्मों का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
भूल चूक माफ और केसरी वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में चल रही हैं। जिनमें ‘भूल चूक माफ’ से लेकर ‘केसरी वीर’ और ‘मिशन इम्पॉसिबल’ तक शामिल हैं। जानते हैं गुरुवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा रहा।
2 of 5
भूल चूक माफ
- फोटो : यूट्यूब
भूल चूक माफ
मेडॉक फिल्म्स इन दिनों लगातार अलग-अलग जॉनर की फिल्में ला रहा है और लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इन दिनों मेडॉक की फैमिली एंटरटेनर ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में बनी हुई है। बुधवार को साढ़े तीन करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने गुरुवार को 3.25 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही एक हफ्ते में भी राजकुमार राव की भूल चूक माफ 50 करोड़ का आंकड़ा छूने से चूक गई। फिल्म अब तक कुल 44 करोड़ की कमाई कर पाई है।
3 of 5
'केसरी वीर' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
केसरी वीर
पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए तरस रही ‘केसरी वीर’ के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को 16 लाख कमाने वाली इस फिल्म ने गुरुवार को 14 लाख की ही कमाई कर पाई। इस तरह से एक हफ्ते में फिल्म कुल 1.53 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'मिशन इंपॉसिबल 8'
- फोटो : सोशल मीडिया
मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग
नई फिल्मों के बीच टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। गुरुवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 2 करोड़ रहा था। अब तक कुल 13 दिनों में 'मिशन इम्पॉसिबल 8' 81.10 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
रेड 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रेड 2
अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने के करीब है और अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच पा रही है। फिल्म ने गुरुवार 65 लाख रुपए बॉक्स ऑफिस पर जुटाए। इससे पहले बुधवार को फिल्म की कमाई 70 लाख रुपए रही थी। ‘रेड 2’ अब तक कुल 165.05 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।