फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aishwarya Rai Bachchan: आराध्या आपके साथ हर जगह क्यों जाती हैं? इस सवाल पर ऐश्वर्या ने कहा- वह मेरी बेटी हैं

Sat, 28 Sep 2024 11:21 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Sep 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan spoke about her daughter Aaradhya Bachchan on why she accompanies her everywhere
ऐश्वर्या राय बच्चन-आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय कई इंटरनेशनल फिल्म और फैशन इवेंट्स में शामिल होती रहती हैं। पेरिस फैशन वीक से भी उनकी कई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वे हॉलीवुड सितारों से बात करती नजर आ रही हैं। हालांकि, ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं, अपनी बेटी आराध्या को साथ लेकर जाती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स के मन में सवाल पैदा होता है कि आखिर हर समय आराध्या बेटी को हर जगह साथ लेकर क्यों जाती हैं। अब अभिनेत्री ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है।

Aishwarya Rai Bachchan spoke about her daughter Aaradhya Bachchan on why she accompanies her everywhere
ऐश्वर्या राय बच्चन-आराध्या बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb

हाल ही में, एक इवेंट में जब एक रिपोर्टर ने ऐश्वर्या राय बच्चन पूछा कि आराध्या हमेशा हर जगह उनके साथ क्यों रहती है। अभिनेत्री ने कहा, "वह मेरी बेटी है। वह हर जगह मेरे साथ जाती है।" इस हफ्ते की शुरुआत में आराध्या ऐश्वर्या के साथ पेरिस भी गईं, जहां ऐश्वर्या ने लोरियल पेरिस इवेंट में रैंप वॉक किया। वह ऐश्वर्या के साथ कई कान फिल्म फेस्टिवल और अन्य इवेंट में भी गई हैं।

Aishwarya Rai Bachchan spoke about her daughter Aaradhya Bachchan on why she accompanies her everywhere
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : एक्स@@1bhuva

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐश्वर्या ने फिल्म निर्माता मणिरत्नम के पैर छूने की एक क्लिप पोस्ट की। निर्देशक ने पोन्नियिन सेलवन II के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (तमिल) का पुरस्कार जीता। ऐश्वर्या ने मणिरत्नम को पुरस्कार दिया। उन्होंने आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छुए और मुस्कुराते हुए उन्हें गले भी लगाया। इस कार्यक्रम में मणिरत्नम सफेद शर्ट, नीली जैकेट और पैंट में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan spoke about her daughter Aaradhya Bachchan on why she accompanies her everywhere
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : एक्स@@1bhuva

उन्होंने मणिरत्नम की तारीफ करते हुए कहा, "मैं एक निर्माता के रूप में उनके विकास के बारे में बात भी नहीं कर सकती क्योंकि मैंने हमेशा उनका सम्मान किया है। इसलिए शुरू से ही, मैं बस यही कहती हूं कि मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे अपनी पहली फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मिला। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं कि उन्होंने मुझे पोन्नियिन सेलवन में अपनी नंदिनी बनने के लिए कहा।"

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan spoke about her daughter Aaradhya Bachchan on why she accompanies her everywhere
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : एक्स@@1bhuva

इससे पहले ऐश्वर्या और आराध्या दुबई के अवॉर्ड शो SIIMA 2024 में नजर आईं थीं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस अवॉर्ड शो में मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान भी आराध्या काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने शिव राज कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था, ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद प्रशंसकों ने आराध्या के संस्कारों और परवरिश की तारीफ की।

Shabana Azmi: 'महिलाओं को 16वीं से 21वीं सदी तक दबाया गया है', हेमा कमेटी रिपोर्ट पर बोलीं शबाना आजमी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed