फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aishwarya Rai: 23 साल से कान में खूबसूरती बिखेर रहीं ऐश्वर्या, तस्वीरों के साथ यहां जानिए उनके लुक्स की डिटेल

Fri, 16 May 2025 05:16 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 16 May 2025 05:16 PM IST
सार

Aishwarya Rai Cannes Look: ऐश्वर्या राय वो अभिनेत्री हैं जिन्होंने पिछले कई सालों से कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा है। वो 2002 से लगभग हर बार ही कान की रेड कार्पेट पर उतरी हैं। देखते हैं ऐश्वर्या के कान के अलग-अलग लुक्स।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Looks In Cannes Film Festival From 2002 To 2024
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

78वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जहां दुनियाभर की हस्तियां शिरकत कर रही हैं और अपने लुक्स का जलवा बिखेर रही हैं। भारत से बॉलीवुड की भी कई हस्तियां कान के 78वें आयोजन में रेड कार्पेट पर पहुंच रही हैं। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को भी कान में पहुंचना है। वैसे ऐश्वर्या इससे पहले भी कई बार कान में शिरकत कर चुकी हैं। ऐश्वर्या साल 2002 में पहली बार कान का हिस्सा बनी थीं। उसके से वो 2024 तक लगभग हर बार कान में एक अलग लुक में नजर आई हैं। उनका लुक हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। जानते हैं ऐश्वर्या के कान के कुछ फेमस लुक्स के बारे में।

Aishwarya Rai Looks In Cannes Film Festival From 2002 To 2024
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

2002 में साड़ी में किया था कान में डेब्यू 
साल 2002 में ऐश्वर्या राय पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं। अपने डेब्यू में ऐश्वर्या भारतीय परिधान साड़ी में कान में पहुंची थीं। पीले रंग की साड़ी के साथ गोल्डन ज्वेलरी में ऐश्वर्या की सादगी ने सबका दिल जीत लिया था।

Aishwarya Rai Looks In Cannes Film Festival From 2002 To 2024
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

2004
साल 2004 में ऐश्वर्या राय सिजलिंग व्हाइट कलर के शिमर गाउन में कान के रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। उनका ये लुक भी काफी चर्चा में रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Looks In Cannes Film Festival From 2002 To 2024
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

2005
2005 में ऐश्वर्या राय दो अलग-अलग लुक में रेड कार्पेट पर नजर आई थीं। एक बार वो अरमानी फ्लोरल प्रिंटेड गाउन में दिखी थीं। जबकि दूसरी बार ऐश्वर्या काले रंग की डीप नेक वाली ड्रेस में रेड कार्पेट पर उतरी थीं। अपने दोनों ही लुक्स में ऐश्वर्या ने काफी तारीफें बटोरी थीं।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Looks In Cannes Film Festival From 2002 To 2024
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

2006
ऐश्वर्या ने साल 2006 में एक बार फिर कान में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा था। इस बार वो ब्लू एली साब गाउन लुक में नजर आई थीं। नेवी ब्लू रंग के ऑफ शोल्डर गाउन के साथ उनके यूनिक गले के पीस ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed