बॉलीवुड में फिल्मों की कहानी या सीन किसी दूसरी फिल्म से प्रेरित होना अब कोई नई बात नहीं रही। हालांकि, कई बार ये प्रेरणा महज समानता तक सीमित नहीं रहती, बल्कि फिल्म निर्माताओं पर सीधे तौर पर सीन या कॉन्सेप्ट की चोरी का आरोप लग जाता है। हाल ही में आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर के ट्रेलर के बाद फिर से यह बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि फिल्म में कुछ सीन हॉलीवुड फिल्म चैम्पियंस से उठाए गए हैं। इसी कड़ी में आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड की उन 10 चर्चित फिल्मों पर, जो समय-समय पर चोरी के आरोपों में घिर चुकी हैं।
Sitare Zameen Par: बॉलीवुड की फिल्में जो हुईं ट्रोलिंग का शिकार, किसी पर सीन तो किसी पर लगा कहानी चोरी का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Fri, 16 May 2025 12:27 PM IST
सार
Aamir Khan: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तभी से ही इसे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। इसकी वजह है आमिर की फिल्म के एक स्पैनिश फिल्म की ऑफिशियल रीमेक होना। चलिए आपको बताते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में जो ऐसे ही किसी ना किसी विवाद की वजह से ट्रोल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन