फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: 15 दिन बाद भी करोड़ों में कमा रही ‘रेड 2’, जानें ‘केसरी 2’ और बाकी फिल्मों का क्या है हाल

Fri, 16 May 2025 08:15 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 16 May 2025 08:15 AM IST
सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘रेड 2’ का अकेला राज देखने को मिल रहा है। क्योंकि कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है और पुरानी फिल्मों की हालत अब पतली हो रखी है। जानें गुरुवार को कैसा रहा ‘रेड 2’ समेत बाकी फिल्मों का हाल।

विज्ञापन
Box Office Collection Raid 2 Earning Strong On 15th Day Know Kesari 2 And Other Films Collection
रेड 2 और केसरी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

अजय देवगन की ‘रेड 2’ रिलीज के 15 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। जबकि दूसरी ओर ‘रेड 2’ के साथ रिलीज हुईं साउथ की दो फिल्में ‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’ की कमाई अब हर बीतते दिन के साथ सिमटती जा रही है। वहीं अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ भी अब अपनी रिलीज के 27 दिन बाद बस रेंग रही है। जानते हैं बीते गुरुवार इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा हाल।

Box Office Collection Raid 2 Earning Strong On 15th Day Know Kesari 2 And Other Films Collection
रेड 2 - फोटो : यूट्यूब

रेड 2
बॉक्स ऑफिस पर अपने दो हफ्ते पूरे कर चुकी ‘रेड 2’ को किसी और बड़ी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर न होने का फायदा मिल रहा है। 15 दिन बाद भी फिल्म की कमाई करोड़ों में आ रही है। गुरुवार को फिल्म ने 3 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इससे अब 'रेड 2' की कुल कमाई 136.35 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म अब धीरे-धीरे 150 करोड़ की ओर बढ़ रही है। हालांकि, इस हफ्ते टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की आखिरी कड़ी आ रही है। ऐसे में अजय की फिल्म के सामने मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।

Box Office Collection Raid 2 Earning Strong On 15th Day Know Kesari 2 And Other Films Collection
फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

नई रिलीज के न होने से मिला ‘रेड 2’ को फायदा
अजय देवगन की ‘रेड 2’ को किसी नई फिल्म के रिलीज न होने का फायदा मिला है। अभी बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ और साउथ की ही दो फिल्में हैं। इन सभी फिल्मों का हाल भी काफी बुरा है। कोई नई फिल्में अभी रिलीज नहीं हुई हैं। जिसका फायदा ‘रेड 2’ को मिल रहा है। जल्द ही राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज होगी लेकिन इसका जॉनर कॉमेडी है। वहीं अजय देवगन की फिल्म एक थ्रिलर ड्रामा है। ऐसे में अजय देवगन की फिल्म की ऑडियंस टॉम क्रूज की मिशन ‘इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग’ से ही प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Raid 2 Earning Strong On 15th Day Know Kesari 2 And Other Films Collection
फिल्म 'रेट्रो' और 'हिट 3' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हिट 3 और रेट्रो
‘रेड 2’ के साथ ही रिलीज हुईं साउथ की दो फिल्में ‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’ की कमाई अब अपने दो हफ्ते पूरे करते-करते लाखों में सिमटने लगी है। ‘हिट 3’ ने जहां 15वें दिन गुरुवार को सिर्फ 46 लाख रुपए का कारोबार किया। जिससे फिल्म की कुल कमाई अब तक 75.61 करोड़ ही पहुंच पाई है। वहीं दूसरी ओर सूर्या की ‘रेट्रो’ का तो हाल और भी बुरा है। ‘रेट्रो’ ने गुरुवार को सिर्फ 31 लाख रुपए की कमाई की है और फिल्म अब तक कुल 59.61 करोड़ का ही कारोबार कर पाई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Raid 2 Earning Strong On 15th Day Know Kesari 2 And Other Films Collection
जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कहानी है केसरी चैप्टर 2 - फोटो : एक्स
केसरी 2
अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ को प्रशंसा तो काफी मिली, लेकिन दर्शक उतने नहीं मिले, जितनी उम्मीद थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग तीन हफ्ते पूरे कर चुकी है और अभी भी रेंग रही है। अपने 27वें दिन गुरुवार को भी ‘केसरी 2’ ने ‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’ से ज्यादा कमाई की। ‘केसरी 2’ ने गुरुवार को 50 लाख रुपए का कारोबार किया। जिससे फिल्म की कुल कमाई अब 88.55 करोड़ रुपए हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed