{"_id":"6682a89580e1974abe05784e","slug":"ajay-devgn-and-tabu-film-auron-mein-kahan-dum-tha-release-date-getting-postponed-as-per-reports-2024-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auron Mein Kahan Dum Tha: तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी अजय-तब्बू की फिल्म? 'कल्कि' के डर से आगे बढ़ेगी डेट!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Auron Mein Kahan Dum Tha: तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी अजय-तब्बू की फिल्म? 'कल्कि' के डर से आगे बढ़ेगी डेट!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:35 PM IST
सार
इस दिनों सिनेमाघरों में नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' लगी हुई है, जिसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ये फिल्म प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे सितारों से सजी हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और तब्बू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'औरोंं में कहां दम था' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। दर्शक इस फिल्म को लेकर बेहद उत्सुक हैं। इस रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म में लंबे वक्त बाद एक बार फिर पर्दे पर अजय और तब्बू की जोड़ी देखने को मिलेगी। नीरज पांडे ने निर्देशन में बनी ये फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मगर नई रिपोर्ट्स के मुताबिर, फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है।
2 of 5
औरों में कहां दम था
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इस दिनों सिनेमाघरों में नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' लगी हुई है, जिसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ये फिल्म प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे सितारों से सजी हुई है। भारत में सिर्फ 4 दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में फिल्म 'औरोंं में कहां दम था' के मेकर्स को डर है कि इससे उनकी फिल्म को नुकसान न हो।
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम: @ajaydevgn
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन और तब्बू की फिल्म की रिलीज डेट को 'कल्कि 2898 एडी' के डर से आगे खिसकाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि 'औरोंं में कहां दम था' की रिलीज कुछ हफ्ते आगे बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म की रिलीज डेट 5 जुलाई पहले से ही काफी व्यस्त तारीख थी। क्योंकि करण जौहर की किल और जान्हवी कपूर की उलझ भी इस दिन दस्तक दे रही थी। 'उलझ' की रिलीज डेट भी आगे खिसक चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब अगर फिल्म 'औरोंं में कहां दम था' अपनी तय तारीख पर रिलीज होती है, तो ये करण जौहर की 'किल' के साथ टकराएगी। हालांकि, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ऐसा लग रहा है कि 'किल' इस हफ्ते अकेले रिलीज होने जा रही है
विज्ञापन
5 of 5
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन और तब्बू की रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म 'औरों में कहां दम था' को नीरज पांडे ने निर्देशित किया है। अजय-तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी इसमें नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियो द्वारा किया गया है। इसका संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरवानी ने तैयार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।