फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New TV Shows July: जुलाई में शुरू होंगे नए धमाकेदार टीवी सीरियल्स, 'अनुपमा' को भी देंगे कड़ी टक्कर

Mon, 01 Jul 2024 06:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 01 Jul 2024 06:18 PM IST
सार

जुलाई के महीने में कई टीवी शोज की शुरुआत होने वाली है। इन टीवी शोज की कहानी इतनी दमदार है कि यह 'अनुपमा' जैसे पॉपुलर टीवी शो को भी टक्कर दें सकते हैं। इस सूची में 'खूबसूरत', 'मेघा बरसेंगे', 'मिश्री', 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' और भी कई टीवी शोज का नाम शामिल है।

विज्ञापन
New TV Shows in July 2024 Doree Megha Barsenge Mishri Dil Ko Tumse Pyaar Hua
जुलाई के महीने में कई टीवी शोज की शुरुआत होने वाली है - फोटो : सोशल मीडिया
जुलाई के महीने में कई टीवी शोज की शुरुआत होने वाली है। इन टीवी शोज की कहानी इतनी दमदार है कि यह 'अनुपमा' जैसे पॉपुलर टीवी शो को भी टक्कर दें सकते हैं। इस सूची में 'खूबसूरत', 'मेघा बरसेंगे', 'मिश्री', 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' और भी कई टीवी शोज का नाम शामिल है।
New TV Shows in July 2024 Doree Megha Barsenge Mishri Dil Ko Tumse Pyaar Hua
'डोरी 2' सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया
कलर्स टीवी पर 'डोरी' सीरियल का दूसरा सीजन जल्द शुरू होगा। नए सीजन के साथ 'डोरी 2' सीरियल नई स्टारकास्ट के साथ जल्द ही टीवी की दुनिया में दस्तक देने वाला है। खास बात तो यह है कि इस सीरियल के लिए लीड एक्ट्रेस का नाम भी तय हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आशी सिंह 'डोरी 2' का हिस्सा नहीं बन सकती हैं। अभिनेत्री निहारिका चौकसे भी 'डोरी 2' में लीड रोल अदा करती दिखाई देंगी। हो सकता है कि यह शो जुलाई में ही शुरू हो जाए।
 
New TV Shows in July 2024 Doree Megha Barsenge Mishri Dil Ko Tumse Pyaar Hua
'खूबसूरत' सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया
कलर्स टीवी अपने नए शो 'खूबसूरत' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। शो 'खूबसूरत' साधारण लड़की के सपनों की कहानी है, जिससे हर एक मुंबईवासी खुद को जुड़ा पाता है। एक चॉल में रहने वाली नव्या शहर की गगनचुंबी इमारतों जितनी ऊंची आकांक्षाओं के साथ खड़ी है। परिवार में वह एक मात्र सांवली है और इस कारण अपने पिता की अस्वीकृति के बावजूद वह कुछ बड़ा करना चाहती है। फरमान हैदर और यशा हरसोरा की जोड़ी नजर आएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
New TV Shows in July 2024 Doree Megha Barsenge Mishri Dil Ko Tumse Pyaar Hua
'मेघा बरसेंगे' - फोटो : सोशल मीडिया
कलर्स पर 'मेघा बरसेंगे' नया टीवी सीरियल का ऐलान हो चुका है, जिसका प्रोमो लोगों को काफी पसंद आया। सीरियल एक एनआरआई लड़के पर होगा, जो इंडिया में शादी करके अपनी पत्नी को छोड़ देता है। इस शो में नेहा राणा और किंशुक महाजन की जोड़ी नजर आएगी।
विज्ञापन
New TV Shows in July 2024 Doree Megha Barsenge Mishri Dil Ko Tumse Pyaar Hua
'मिश्री' - फोटो : सोशल मीडिया
कलर्स पर नए शो का ऐलान हो गया है, जिसका नाम 'मिश्री' है। इस सीरियल में मेघा चक्रवर्ती, नमिश तनेजा और श्रुति बिष्ट की तिगड़ी नजर आएगी। शो की शुरुआत 3 जुलाई से कलर्स पर हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed