फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shweta Tripathi: आलीशान जिंदगी जीती हैं 'मिर्जापुर' की तीखे तेवर वाली गोलू, इतनी संपत्ति की हैं मालिक

Mon, 01 Jul 2024 05:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 01 Jul 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Prime Video Series Mirzapur Season 3 Golu actress Shweta Tripathi life career and Net worth
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम-@battatawada

प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' आने वाली है। इसका दर्शकों के बीच गजब का उत्साह है और बेसब्री से इंतजार है। यह इंतजार 5 जुलाई 2024 को पूरा होने जा रहा है। इस सीरीज में अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी भी अहम रोल में हैं। वह गैंगस्टर की भूमिका में हाथ में पिस्तौल लिए नजर आई हैं। सीरीज के ट्रेलर में इस बार और ज्यादा आक्रामक अंदाज में नजर आई हैं। श्वेता त्रिपाठी रियल लाइफ में काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ...

Prime Video Series Mirzapur Season 3 Golu actress Shweta Tripathi life career and Net worth
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम-@battatawada

श्वेता त्रिपाठी का जन्म  6 जुलाई 1985 को दिल्ली में हुआ। अभिनय की दुनिया में नाम कमा रहीं श्वेता की फिल्मी यात्रा काफी दिलचस्प है। उन्होंने इंडस्ट्री में आने का ख्वाब नहीं देखा था। वह खुद वकील बनना चाहती थीं। वहीं, माता-पिता उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे। न उनकी मुराद पूरी हुई न घरवालों की और करियर की मंजिल अभिनय की दुनिया में आकर मिली। 

Prime Video Series Mirzapur Season 3 Golu actress Shweta Tripathi life career and Net worth
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम-@battatawada

श्वेता के पिता आईएएस और मां शिक्षिका हैं। श्वेता ने खुद वकालत में करियर बनाने के लिए स्कूलिंग के बाद वकालत की प्रवेश परीक्षा दी। पास भी कर ली। तभी उन्होंने एनआईएफटी से बैचलर ऑफ डिजाइन की डिग्री भी हासिल की। दरअसल, वह फैशन की दुनिया में भी कुछ करना चाहती थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनका झुकाव एक्टिंग की तरफ बढ़ने लगा। हालांकि, इस बारे में वह अपने माता-पिता से बात करने में डर रही थीं। हालांकि, एक दिन उन्होंने अपने पिता को इच्छा बताई तो उन्होंने बेटी का साथ दिया और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लेने की सलाह दी।
Chunky Panday: पार्ट टाइम कार डीलर का काम करते थे चंकी पांडे, निर्माताओं के दफ्तर के आगे लगानी पड़ती थी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Video Series Mirzapur Season 3 Golu actress Shweta Tripathi life career and Net worth
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम-@battatawada

स्टार बनने का सपना लेकर श्वेता मायानगरी आईं। यहां एक मैगजीन में उन्होंने फोटो एडिटर की नौकरी की, फिर एक प्रोडक्शन हाउस में भी काम किया। कुछ समय तक असोसिएट डायरेक्टर और प्रोडक्शन असिस्टेंट के रूप में काम करने के बाद उन्होंने अपनी थिएटर कंपनी खोली, जिसका नाम ऑल माई टी प्रोडक्शंस रखा था। अपने करियर में श्वेता त्रिपाठी ने कई फिल्मों में काम किया। इनमें 'हरामखोर', 'गॉन केश', 'रात अकेली है', द इललीगल और 'रश्मि रॉकेट' आदि फिल्में शामिल हैं। लेकिन, उन्हें पहचान 'मिर्जापुर' सीरीज ने दिलाई। 
BB OTT3: 'बिग बॉस' के घर में छिड़ा संग्राम, अरमान के संग मस्ती विशाल को पड़ी महंगी, मिला मच्छर का टैग

विज्ञापन
Prime Video Series Mirzapur Season 3 Golu actress Shweta Tripathi life career and Net worth
श्वेता त्रिपाठी-चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम-@battatawada

मिर्जापुर सीरीज में गोलू गुप्ता के रूप में श्वेता त्रिपाठी को खूब सराहा गया। श्वेता त्रिपाठी की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह करीब आठ करोड़ रुपये संपत्ति की मालकिन हैं। श्वेता के निजी जीवन के बारे में बताएं तो वर्ष 2018 में उन्होंने चैतन्य शर्मा उर्फ रैपर स्लो चीता से शादी की। चैतन्य फिल्म गली बॉय में काम कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात एक फ्लाइट में हुई थी।
Sikandar: सलमान खान ने 'सिकंदर' का पहला शेड्यूल किया खत्म? अगले शूट से पहले इस कारण ब्रेक लेगी टीम!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed