फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sikandar: सलमान खान ने 'सिकंदर' का पहला शेड्यूल किया खत्म? अगले शूट से पहले इस कारण ब्रेक लेगी टीम!

Mon, 01 Jul 2024 05:35 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 01 Jul 2024 05:35 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सोमवार को ताज लैंड्स एंड में एक्शन सीन पूरा करने के बाद, टीम डेढ़ महीने का ब्रेक लेगी ताकि गोरेगांव में एसआरपीएफ ग्राउंड में एक नए सेट के निर्माण के लिए समय मिल सके।

विज्ञापन
Salman Khan And Prateik Babbar Wraps Sikandar First Schedule Next Shoot is planned for August As Per Reports
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में सिकंदर की शूटिंग का पहला शेड्यूल आज खत्म होने की उम्मीद है। पहले शेड्यूल की शूटिंग बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में सलमान खान के साथ एक एक्शन सीक्वेंस के साथ पूरी होगी। सलमान चित्रकूट ग्राउंड्स में अभिनेता प्रतीक बब्बर के साथ एक महत्वपूर्ण एक्शन सीन फिल्माएंगे, जिसमें एक विमान और एक विशेष रूप से बनाया गया बाहरी सेट शामिल होगा।

Salman Khan And Prateik Babbar Wraps Sikandar First Schedule Next Shoot is planned for August As Per Reports
सलमान खान, सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सोमवार को ताज लैंड्स एंड में एक्शन सीन पूरा करने के बाद, टीम डेढ़ महीने का ब्रेक लेगी ताकि गोरेगांव में एसआरपीएफ ग्राउंड में एक नए सेट के निर्माण के लिए समय मिल सके। इसमें लगभग 45 दिन लगने की उम्मीद है। योजना के अनुसार अगला शेड्यूल अगस्त में शूट होगा। एआर मुरुगादॉस की टीम ने सेट निर्माण के लिए मानसून के मौसम का उपयोग करने की योजना बनाई है। 

Alia-Sharvari: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की आगामी फिल्म पर आई बड़ी जानकारी, इस तारीख से शुरू होगी शूटिंग?

Salman Khan And Prateik Babbar Wraps Sikandar First Schedule Next Shoot is planned for August As Per Reports
सलमान खान (सिकंदर सेट) - फोटो : ट्विटर

इस आगामी शेड्यूल में 40 दिनों की अवधि में एक्शन सीक्वेंस और भीड़-भाड़ वाले सीन की शूटिंग शामिल होगी। सलमान खान ने फिल्म के सेट से जून में पहली तस्वीर साझा की थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। उन्होंने 'सिकंदर' के साथ तस्वीर साझा की थी, जिसमें अभिनेता के साथ साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक एआर मुरुगादॉस नजर आ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan And Prateik Babbar Wraps Sikandar First Schedule Next Shoot is planned for August As Per Reports
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'टीम सिकंदर के साथ ईद 2025 का इंतजार कर रहा हूं।' अपने फैंस को ईद 2025 में तोहफा देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसमें रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में होंगी। इस फिल्म में सलमान और रश्मिका पहली बार साथ में स्क्रीन साझा करेंगी। 

विज्ञापन
Salman Khan And Prateik Babbar Wraps Sikandar First Schedule Next Shoot is planned for August As Per Reports
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

'सिकंदर' का निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान जबर्दस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि शूटिंग शुरू करने के बाद सबसे पहले हवा में एक एक्शन सीन को शूट किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान का हवा में एक्शन वाला ये सीन आज पूरा हो जाएगा।  

Chunky Panday: पार्ट टाइम कार डीलर का काम करते थे चंकी पांडे, निर्माताओं के दफ्तर के आगे लगानी पड़ती थी लाइन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed