फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia-Sharvari: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की आगामी फिल्म पर आई बड़ी जानकारी, इस तारीख से शुरू होगी शूटिंग?

Mon, 01 Jul 2024 05:11 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 01 Jul 2024 05:11 PM IST
सार

इस वक्त अभिनेत्री अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म की तैयारी में व्यस्त हैं, जिससे वह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में एंट्री करने वाली हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
Reports claimed Shooting schedule and plot details of Alia Bhatt Sharvari Wagh starrer YRF Spy Universe film
आलिया भट्ट- शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने अभिनय कौशल से एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने करियर में बहुमुखी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है। अपने शानदार अभिनय की वजह से अभिनेत्री को पसंद करने वाले फैंस की लंबी फेहरिस्त है, जो उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस वक्त अभिनेत्री अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म की तैयारी में व्यस्त हैं, जिससे वह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में एंट्री करने वाली हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। 


'अश्वत्थामा' के किरदार के लिए कुछ यूं किया गया था 'बिग बी' का मेकअप

Reports claimed Shooting schedule and plot details of Alia Bhatt Sharvari Wagh starrer YRF Spy Universe film
आलिया भट्ट- शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया की इस आगामी एक्शन फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री शरवरी वाघ भी नजर आने वाली हैं, जो अपनी भूमिका के लिए जरूरी प्रशिक्षण भी ले रही हैं। दोनों अभिनेत्रियों के फैंस के लिए इन्हें एक साथ एक्शन फिल्म में देखना एक शानदार अनुभव होने वाला है। हाल में ही फिल्म को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में इसकी शूटिंग शुरू होने को लेकर दावा किया गया है। इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता पर निर्भर नहीं करेगी। 
Ali Fazal: गुड्डू पंडित का रोल पाने के लिए काम आया था बहाना, नहीं तो 'मिर्जापुर 2' में ही खत्म हो जाती कहानी

Reports claimed Shooting schedule and plot details of Alia Bhatt Sharvari Wagh starrer YRF Spy Universe film
आलिया भट्ट- शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया और शरवरी की इस फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई से मुंबई में शुरू होगी, जहां फिलहाल फिल्म के सेट लगाए जा रहे हैं। इसके बाद टीम कश्मीर में भी फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण एक्शन सीन्स की शूटिंग करेगी। इसके अलावा कथित तौर पर दिसंबर में भी विदेश में फिल्म का एक शेड्यूल रखा जाएगा। फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है कि फिल्म में देशभक्ति पर जोर दिया जाएगा, लेकिन इसकी कहानी भारत और पाकिस्तान के ऊपर आधारित नहीं होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म में वर्ष 2000 से 2004 तक की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें अभिनेत्रियों को देश के आतंरिक दुश्मनों से लड़ते दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Reports claimed Shooting schedule and plot details of Alia Bhatt Sharvari Wagh starrer YRF Spy Universe film
आलिया भट्ट- शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस फिल्म से शाहरुख खान अभिनीत 'पठान' फेम एक्शन डायरेक्टर केसी ओ नील भी जुड़ गए हैं। यशराज प्रमुख आदित्य चोपड़ा और टीम इसे एक भव्य फिल्म बनाना चाहती है, जो एक महिला प्रधान जासूसी फिल्म होगी। कहा जा रहा है कि कंगुवा अभिनेता बॉबी देओल फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले हैं। उनके अलावा अनिल कपूर के भी फिल्म में जुड़ने की बातें कही जा रही हैं और फिल्म का निर्देशन 'रेलवे मेन' फेम शिव रवैल को सौंपा गया है। 
Karan Patel: करण पटेल ने किया दीपिका के बेबी बंप पर कटाक्ष, बोले- सब हो गया हो तो हम काम पर लौटें!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed