फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ali Fazal: गुड्डू पंडित का रोल पाने के लिए काम आया था बहाना, नहीं तो 'मिर्जापुर 2' में ही खत्म हो जाती कहानी

Mon, 01 Jul 2024 05:05 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 05:05 PM IST
सार

अभिनेता अली फजल अभिनीत हिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन रिलीज होने में अब बस चंद दिन बचे हुए है। 5 जुलाई, 2024 को 'मिर्जापुर 3' के रिलीज होते ही दर्शकों का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
Actor Ali Fazal's excuse worked to get the role of Guddu Pandit in the crime drama web series Mirzapur
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9
अभिनेता अली फजल द्वारा अभिनीत हिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन रिलीज होने में अब बस चंद दिन बचे हुए है। 5 जुलाई, 2024 को 'मिर्जापुर 3' के रिलीज होते ही दर्शकों का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा। इस सीरीज में अली फजल गुड्डू पंडित का किरदार अदा कर रहे हैं। उनके इस रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और अब लोग उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे हैं।

 
Actor Ali Fazal's excuse worked to get the role of Guddu Pandit in the crime drama web series Mirzapur
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9

लखनऊ में पैदा हुए अली फजल ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत छोटी-छोटी भूमिकाओं से की थी। अली के बारे में कहा जाता है कि वो अच्छे गिटारिस्ट है। '3 इडियट्स' में उन्होंने जॉय का रोल किया था, जिसके मिलने की कहानी भी काफी रोचक है। एक बार निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अली को स्टेज शो में परफॉर्म करते हुए देखा था और उसी के बाद अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दे दिया था। 

Actor Ali Fazal's excuse worked to get the role of Guddu Pandit in the crime drama web series Mirzapur
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9

आज अली फजल के करियर की सीमा केवल बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वो हॉलीवुड में भी नाम कमा चुके हैं। अली हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7', 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' और 'डैथ ऑन द नील' में भी काम कर चुके हैं, लेकिन ‘मिर्जापुर’ ने उन्हें असली पहचान दिलाने का काम किया। उनके पास टीवी सीरीज 'होमलैंड' में भी काम करने का ऑफर आया था, जिसे उन्होंने 'खामोशियां' फिल्म के लिए ठुकरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Ali Fazal's excuse worked to get the role of Guddu Pandit in the crime drama web series Mirzapur
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9

बहुत कम लोग जानते होंगे कि अली फजल को पहले मुन्ना भैया का रोल ऑफर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली ने मिर्जापुर की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उनके मन को गुड्डू पंडित का किरदार भा गया था। अली ने तारीख ना होने का बहाना बनाकर काम करने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में जब उनके पास फोन आया तो उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि वो गुड्डू भैया का किरदार करना चाहते हैं और आखिरकार बात बन ही गई। बता दें कि 'मिर्जापुर 2' में मुन्ना भैया की मौत हो जाती है। अगर, अली फजल वही किरदार करते तो उनका काम वहीं खत्म हो जाता।

विज्ञापन
Actor Ali Fazal's excuse worked to get the role of Guddu Pandit in the crime drama web series Mirzapur
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9

'मिर्जापुर' सीरीज के पहले सीजन में गुड्डू पंडित का किरदार बॉडी बिल्डिंग करते हुए नजर आता है और अपनी मेहनत के दम पर मिस्टर पूर्वांचल का खिताब भी जीतता है। दिलचस्प बात यह है कि अली फजल, जब स्कूल में पढ़ा करते थे तो वो एक बढ़िया एथलीट थे। फुटबॉल और बास्केटबॉल उनके पसंदीदा खेल थे। मालूम हो कि अली फजल और उनकी पत्नी प्रोडक्शन कंपनी पुशिंग बटन स्टूडियो के भी मालिक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed