फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mirzapur Dialogues: बवाली हैं कालीन भैया के ये डायलॉग, सोशल मीडिया पर खूब हुए हैं वायरल

Mon, 01 Jul 2024 04:28 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 01 Jul 2024 04:28 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur all season hindi dialogues list which went viral on social media mirzapur 3
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम @yehhaimirzapur
मशहूर सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ 5 जुलाई को रिलीज होने वाली है। जैसे-जैसे इसके रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। सीरीज के पहले और दूसरे सीजन ने भौकाल काट दिया था। तीसरे सीजन को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें भी हैं। इसके पहले दो सीजन में कई सारे संवाद ऐसे थे जो लोगों की जुबान पर आ गए। इन डायलॉग्स के सोशल मीडिया पर खूब मीम्स भी बनें। पहले और दूसरे सीजन में सबसे ज्यादा वायरल, जबरदस्त और प्रभावशाली संवादों में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) का डायलॉग रहा है। आज हम उनमें से कुछ चुनिंदा संवादों को जानेंगे, जिन्होंने सोशल मीडिया से लेकर मीम्स तक तहलका मचा रखा था। 

Mirzapur all season hindi dialogues list which went viral on social media mirzapur 3
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम @yehhaimirzapur
‘जो आया है, वो जाएगा भी बस मर्जी हमारी होगी’
मिर्जापुर के सीजन 2 से कालीन भैया का डायलॉग ‘जो आया है, वो जाएगा भी बस मर्जी हमारी होगी’ ने प्रशंसकों को काफी प्रभावित किया। इस संवाद में लोगों को कालीन भैया की शक्ति और आत्मविश्वास की झलक मिली। 
Mirzapur: 'गुड्डू पंडित' के इन डायलॉग्स ने काटा था बवाल, दर्शकों को खूब भाया अली फजल का ये अंदाज
Mirzapur all season hindi dialogues list which went viral on social media mirzapur 3
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम @yehhaimirzapur
‘गद्दी पर चाहे हम बैठें या मुन्ना, नियम सेम होंगे’
इसके दूसरे सीजन से ही कालीन भैया का एक और संवाद काफी मशहूर हुआ, जिसमें वह ‘गद्दी पर चाहे हम बैठें या मुन्ना, नियम सेम होंगे’ कह रहे हैं। इस डायलॉग को भी काफी पसंद किया गया। लोगों ने इससे जुड़े खूब मीम्स बनाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mirzapur all season hindi dialogues list which went viral on social media mirzapur 3
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम @yehhaimirzapur
‘कुछ लोग बाहुबली पैदा होते हैं, और कुछ को बनाना पड़ता है, इनको बाहुबली बनाएंगे..’
दूसरे सीजन का ही एक और बेहतरीन डायलॉग है, जो काली भैया कहते हैं अपने बेटे मुन्ना के लिए, वो है- ‘कुछ लोग बाहुबली पैदा होते हैं, और कुछ को बनाना पड़ता है, इनको बाहुबली बनाएंगे..’ यह संवाद एक बाहुबली पिता का अपने बेटे के लिए प्यार को दर्शाता है।
 
विज्ञापन
Mirzapur all season hindi dialogues list which went viral on social media mirzapur 3
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम @yehhaimirzapur
'इज्जत नहीं करते हैं… डरते हैं सब'
कालीन भैया का ये संवाद काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह कहते हैं- 'इज्जत नहीं करते हैं… डरते हैं सब' यह संवाद भी लोगों को काफी पसंद आया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed