फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB OTT3: 'मैं बोलने की कोशिश कर रही हूं, मुझे बोलने नहीं दे रहें', पौलमी ने अनिल कपूर पर लगाया पक्षपात का आरोप

Mon, 01 Jul 2024 04:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 01 Jul 2024 04:26 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Poulami Das criticised Anil Kapoor after he did not take any action against Shivani Kumari
अनिल कपूर, पौलोमी दास - फोटो : इंस्टाग्राम poulomipolodas_official, anilskapoor

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की शुरुआत हुए पूरे एक हफ्ते हो चुके हैं। इस एक हफ्ते में दर्शकों को काफी ड्रामा देखने को मिला। रविवार की रात पायल मलिक को बिग बॉस के घर से बाहर होना पड़ा। अब बिग बॉस ओटीटी 3 की प्रतियोगी पौलमी दास को नए एपिसोड में होस्ट अनिल कपूर की आलोचना करते हुए देखा गया। पौलमी ने कहा कि शिवानी कुमारी के खिलाफ उनके अजीब कमेंट्स के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Bigg Boss OTT 3 Poulami Das criticised Anil Kapoor after he did not take any action against Shivani Kumari
पौलोमी दास - फोटो : इंस्टाग्राम poulomipolodas_official

 पौलमी ने शिवानी द्वारा की गई सेक्सिस्ट कमेंट पर अनिल की चुप्पी पर सवाल उठाया और कहा कि वह अभिनेता की राय से सहमत नहीं हैं। वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान, अनिल को पौलमी की आलोचना करते हुए देखा गया क्योंकि वह सोच रही थी कि चंद्रिका दीक्षित उर्फ 'वड़ापाव गर्ल' रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए फिट है या नहीं। यह पौलमी को पसंद नहीं आया।

Bigg Boss OTT 3 Poulami Das criticised Anil Kapoor after he did not take any action against Shivani Kumari
पौलोमी दास - फोटो : इंस्टाग्राम poulomipolodas_official

पौलमी ने शिकायत की कि अनिल ने बिग बॉस ओटीटी 3 के घर के बाहर चंद्रिका के बारे में की गई टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना की, लेकिन जब शिवानी ने उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की, तो उन्होंने उनके लिए कोई स्टैंड नहीं लिया।

View this post on Instagram

A post shared by Poulomi Polo Das (@poulomipolodas_official)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Poulami Das criticised Anil Kapoor after he did not take any action against Shivani Kumari
पौलोमी दास - फोटो : इंस्टाग्राम poulomipolodas_official

पौलमी ने कहा, "मैंने घर के बाहर चंद्रिका के बारे में जो कुछ कहा, उसके बारे में उन्होंने बात की, लेकिन घर के अंदर लोग मेरे बारे में क्या कह रहे हैं, इसकी उन्हें परवाह नहीं है। शिवानी ने मुझसे क्या कहा, इस पर भी वे चर्चा नहीं कर रहे हैं। जब मैं बोलने की कोशिश कर रही हूं, तो आप मुझे बोलने नहीं दे रहे हैं। आप बातों को खारिज कर रहे हैं। क्या यह गलत नहीं है?"

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Poulami Das criticised Anil Kapoor after he did not take any action against Shivani Kumari
पौलोमी दास - फोटो : इंस्टाग्राम poulomipolodas_official

पिछले सप्ताह पौलमी और शिवानी के बीच तब बड़ा झगड़ा हुआ जब शिवानी ने पौलमी के लिए 'तुम जैसी लड़की' शब्द का प्रयोग किया। पौलमी ने कहा, "वह बयान मुझे अभी भी परेशान करता है, क्योंकि मेरे जैसी बहुत सी लड़कियां हैं। आप जैसी लड़कियों से उसका क्या मतलब था? मैं जानना चाहती हूं।"

Rasika Dugal Net Worth: 'मिर्जापुर' से बीना त्रिपाठी के नाम से घर-घर प्रसिद्ध हुईं रसिका दुग्गल, जानिए नेटवर्थ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed